इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा ने अरबपति फाइनेंसर से की शादी, 2004 में पाकिस्तानी क्रिकेटर से हुआ था तलाक
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। यह उनकी दूसरी शादी है।
-1789400467894_m.webp)
इमरान खान की पूर्व पत्नी ने की शादी (फाइल फोटो)
HighLights
जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति कैमरन ओ'रेली से शादी की।
इमरान खान से 2004 में तलाक के बाद यह उनकी दूसरी शादी।
दोनों की मुलाकात फिल्मों और डाक्यूमेंट्री में साझा दिलचस्पी से हुई।
पीटीआई, लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी की है। 52 वर्षीय फिल्ममेकर की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान से लगभग नौ साल तक चली थी, जिसके बाद 2004 में उनका तलाक हो गया।
उनके दो बेटे सुलेमान और कासिम हैं, जो रावलपिंडी की जेल में बंद अपने पिता की सेहत के लिए कैंपेन कर रहे हैं।
माना जाता है कि 62 वर्षीय आयरिश-आस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन ओ'रेली और जेमिमा गोल्डस्मिथ ने वीकेंड पर एक शानदार समारोह में शादी की रस्में पूरी कीं। यह नया जोड़ा फिल्मों और डाक्यूमेंट्री में अपनी साझा दिलचस्पी के कारण एक-दूसरे से मिला था।
प्रोडक्शन कंपनी इंस्टिंक्ट प्रोडक्शंस की फाउंडर जेमिमा गोल्डस्मिथ ने कई शो और फिल्में लिखी और प्रोड्यूस की हैं, जिनमें शेखर कपूर द्वारा निर्देशित 'व्हाट्स लव गाट टू डू विद इट' भी शामिल है।
