विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लड़ो या मरो', ब्रिटेन में एलन मस्क ने क्यों दिया ऐसा बयान? सरकार में बदलाव की कर दी बड़ी मांग

Published: Sun, 14 Sep 2025 10:40 PM (IST)

लंदन में हुए फार-राइट विरोध प्रदर्शन में एलन मस्क ने वीडियो कॉल के ज़रिये ब्रिटेन में क्रांतिकारी सरकार बदलाव की ...और पढ़ें

ब्रिटेन में क्रांतिकारी सरकार बदलाव की एलन मस्क की मांग (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
ब्रिटेन में क्रांतिकारी सरकार बदलाव की एलन मस्क की मांग (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

HighLights

  1. एलन मस्क ने ब्रिटेन में सरकार बदलाव की मांग की।
  2. भड़काऊ बयान में कहा- हिंसा आ रही है, लड़ो या मरो।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन में आयोजित फार-राइट विरोध प्रदर्शन में टेस्ला और एक्स के मालिक अरबपति एलन मस्क ने ब्रिटेन में 'कांतिकारी सरकार बदलाव' की मांग की। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने यह बात वीडियो कॉल के जरिए उस प्रदर्शन में कही जिसे एंटी-इमिग्रेशन कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन ने आयोजित किया था।

मस्क का बयान उस समय आया है जब कुछ ही दिनों बाद डोनाल्ड ट्रंप ब्रिटेन दौरे पर पहुंचने वाले हैं। ट्रंप के साथ मस्क पहले सलाहकार के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने बयान में मस्क ने कहा, "ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर सरकारी सुधार की जरूरत है। यहां जनता को असली ताकत मिलनी चाहिए, न कि अफसरों को जो लोगों की परवाह नहीं करते।"

मस्क ने दी चेतावनी

उन्होंने जोर देते हुए कह कि हमें क्रांतिकारी सरकार बदलाव चाहिए। लोगों को एकजुट होकर सरकार को सुधारना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि सरकार सच में जनता के लिए काम करे। मस्क ने चेतावनी देते हुए कहा, "हिंसा आ रही है। आपके पास दो विकल्प हैं या तो लड़ों वरना मरो।"

उन्होंने हाल ही में अमेरिका में मारे गए राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली कर्क का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि लेफ्ट उनके मरने पर खुलकर जश्न मना रहे हैं। मस्क ने कहा, "लेफ्ट हत्या करने वाली पार्टी है और हत्या का जश्न मनाने वाली पार्टी है।"

ब्रिटेन की राजनीति में क्यों दखल दे रहे ट्रंप

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बीते एक साल से मस्क ब्रिटेन की राजनीति में लगातार दखल दे रहे हैं। पिछले साल ब्रिटेन में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि यहां गृहयुद्ध तय है। जनवरी में उन्होंने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें जेल में होना चाहिए।

America: टेक्सास के गवर्नर ने कहा- हमारे राज्य में नहीं चलेगा शरिया कानून, लगाया प्रतिबंध