Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Britain: किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी कैमिला अब कहलाएंगी 'महारानी', 2,000 अतिथियों को भेजा जाएगा निमंत्रण पत्र

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 08:02 PM (IST)

    चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र 2000 से अधिक अतिथियों को भेजा जाएगा। इसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भी नाम शामिल हो सकता है जबकि माना जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। (फोटो एएफपी)

    Hero Image
    किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी कैमिला अब कहलाएंगी 'महारानी', 2,000 अतिथियों को भेजा जाएगा निमंत्रण पत्र (फोटो: एएफपी)

    लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी कैमिला को 'महारानी कैमिला' के रूप में आधिकारिक मान्यता मिल गई है। दरअसल, बकिंघम पैलेस ने कैमिला के नाम के आगे 'महारानी' शब्द का इस्तेमाल किया है और इसी के साथ उन्हें 'महारानी कैमिला' के नाम से जाना जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब होगा राज्याभिषेक कार्यक्रम ?

    किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक कार्यक्रम वेस्टमिन्स्टर एबे में छह मई को होगा। इस दौरान कैमिला का भी राज्याभिषेक होगा और दोनों को ताज पहनाया जाएगा। कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में कैमिला के नाम के साथ 'महारानी' शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

    बता दें कि निमंत्रण पत्र को री-साइकिल्ड पेपर पर प्रकाशित किया गया है। निमंत्रण पत्र की बॉर्डर पर फूलों की कलाकारी की गई है। इस पत्र के केंद्र में लोककथाओं में प्रख्यात ग्रीन मैन को चित्रित किया गया।

    इससे पहले कैमिला को पटरानी (क्वीन कन्सॉर्ट) के रूप में ही संबोधित किया जा रहा था, लेकिन मध्यकालीन शैली के निमंत्रण पत्रों में उन्हें महारानी का दर्जा दिया गया है।

    जिल बाइडन होंगी सम्मिलित

    बता दें कि चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र 2,000 से अधिक अतिथियों को भेजा जाएगा। इसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भी नाम शामिल हो सकता है, जबकि माना जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी।

    दिवंगत राजकुमारी डायना और चार्ल्स तृतीय का वैवाहिक बंधन टूटने के बाद कैमिला को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया था और उन्हें इसके कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। ऐसे में यह उपाधि उनके लिए काफी मायने रखती है।

    पैलेस ने राज्याभिषेक के बारे में घोषणा की कि चार्ल्स के सबसे बड़े पोते 9 वर्षीय राजकुमार जॉर्ज और कैमिला इस दौरान चार्ल्स के साथ चलने वाले चार 'पेज ऑफ ऑनर' में शामिल होंगे। पेज ऑफ ऑनर ब्रिटेन के शाही परिवार में एक औपचारिक स्थिति होती है।