ब्रिटेन: अपनी ही पार्टी में घिरे ब्रिटिश पीएम स्टार्मर, पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
ब्रिटेन में स्थानीय चुनावों में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की हार के बाद प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर अपनी ही पार्टी में घिर ...और पढ़ें

अपनी ही पार्टी में घिरे ब्रिटिश पीएम स्टार्मर (फोटो- एक्स)
HighLights
प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने को जूनियर मंत्री ने दिया त्यागपत्र
80 लेबर सांसदों ने कहा, पद छोड़ने की तिथि बताएं स्टार्मर
स्थानीय चुनावों में हार के बाद पार्टी के अंदर बढ़ा है विरोध
न्यूयॉर्क टाइम्स, लंदन। ब्रिटेन में स्थानीय चुनावों में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की हार के बाद प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर अपनी ही पार्टी में घिर गए हैं।
उन पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। उनकी लेबर पार्टी के कई सांसदों और मंत्रियों ने इस्तीफे की मांग की है। हालांकि वह पार्टी के अंदर अपने खिलाफ उठती आवाज को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं।
इस बीच, स्टार्मर सरकार की एक जूनियर मंत्री ने इस्तीफा दे दिया और पीएम से भी ऐसा ही करने की अपील की है।
स्टार्मर ने सोमवार को माना कि पिछले सप्ताह इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में हुए चुनावों में लेबर पार्टी के उम्मीदवारों को मतदाताओं ने अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा, ''यह दुखद है। मैं इसे महसूस करता हूं और मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।''
स्टार्मर ने प्रधानमंत्री आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कैबिनेट की बैठक में यह बात कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह स्थानीय चुनाव में हार के दौर से निकलना चाहते हैं और शासन के काम को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
लेकिन उनकी इन बातों का लेबर पार्टी के सदस्यों पर कोई खास असर नहीं दिख रहा, क्योंकि उन्होंने मतदाताओं के बीच स्टार्मर की लोकप्रियता में गिरावट को स्काटलैंड और वेल्स में पार्टी की ऐतिहासिक हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
रॉयटर के अनुसार, 80 से अधिक लेबर सांसदों ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वे एक नई शुरुआत चाहते हैं। उन्होंने उनसे इस्तीफे की तिथि बताने की मांग की है, ताकि पार्टी व्यवस्थित तरीकि से किसी नए नेता का चुनाव कर सके। स्टार्मर 2020 से लेबर पार्टी के नेता हैं और 2024 के संसदीय चुनाव में जीत के बाद उनकी पार्टी ने सत्ता में वापसी की और वह प्रधानमंत्री बने।
एपी के अनुसार, इस्तीफ की मांग के बीच मंगलवार को स्टार्मर सरकार को पहला झटका लगा है। जूनियर आवास, समुदाय और स्थानीय सरकार मंत्री मियाट्टा फाहनबुले ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंरे स्टार्मर से अपील की है कि वह देश के लिए सही कदम उठाएं और पद छोड़ने के लिए समयसीमा तय करें।
