विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में हिंदुओं के उत्पीड़न पर ब्रिटिश सांसद ने जताई चिंता, कहा- अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए गए

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:41 AM (IST)

ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि इस समय पाकिस्तान में रह रहे हिंदू ...और पढ़ें

पाकिस्तान में हिंदुओं के उत्पीड़न पर ब्रिटिश सांसद ने जताई चिंता

पाकिस्तान में हिंदुओं के उत्पीड़न पर ब्रिटिश सांसद ने जताई चिंता

HighLights

  1. सांसद ने कहा कि इस समय पाकिस्तान में रह रहे हिंदू गंभीर संकट में हैं

  2. बॉब ब्लैकमैन ने पूछा, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए गए

आईएएनएस, लंदन। ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और सांसद बॉब ब्लैकमैन ने पाकिस्तान में हिंदुओं के उत्पीड़न पर गंभीर चिंता जताई है।

उन्होंने ब्रिटिश सरकार से यह बताने को कहा कि दक्षिण एशियाई देश में उत्पीड़न का सामना कर रहे धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?

उन्होंने बताया कि ब्रिटिश हिंदुओं के लिए बने 'सर्वदलीय संसदीय समूह' को 'इनसाइट यूके' नामक एक एडवोकेसी ग्रुप से एक रिपोर्ट मिली है। इसमें पाकिस्तान में हिंदुओं की भयावह स्थिति का विवरण दिया गया है, जिसे पढ़ना भयावह है।

उन्होंने कहा कि इस समय पाकिस्तान में रह रहे हिंदू गंभीर संकट में हैं। मैं सदन के नेता से अनुरोध करता हूं कि वे विदेश सचिव या विदेश मंत्रालय के किसी मंत्री को सदन में बुलाएं, ताकि वे बताएं कि सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए क्या कर रही है। यह सुरक्षा सिर्फ इस देश में ही नहीं, बल्कि उन देशों में भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, जहां इन समुदायों का उत्पीड़न हो रहा है।

इनसाइट यूके की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में हिंदुओं का व्यवस्थित रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है।

इस्लामी चरमपंथी हिंदुओं के पूजा स्थलों और आजीविका को निशाना बना रहे हैं, जबकि पाकिस्तानी अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस ओर आंखें मूंदे हुए है। इन अत्याचारों पर वैश्विक स्तर पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, ताकि वहां बचे अल्पसंख्यकों के लिए मानवीय स्थिति पूरी तरह ध्वस्त होने से रोकी जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।