विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी विचारधारा से प्रेरित था ब्रिटेन के इमिग्रेशन सेंटर पर हुआ पैट्रोल बम हमला, पुलिस ने जारी की रिपोर्ट

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Sat, 05 Nov 2022 05:53 PM (IST)

इंग्लैंड के डोवर में 30 अक्टूबर को इमिग्रेशन सेंटर पर हुए पैट्रोल बम अटैक को लेकर पुलिस ने एक रिपोर्ट ...और पढ़ें

ब्रिटेन के इमिग्रेशन सेंटर पर हुआ था पैट्रोल बम हमला
ब्रिटेन के इमिग्रेशन सेंटर पर हुआ था पैट्रोल बम हमला

लंदन, रायटर: इंग्लैंड के डोवर में 30 अक्टूबर को इमिग्रेशन सेंटर पर हुए पैट्रोल बम अटैक को लेकर पुलिस ने एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उक्त घटना आतंकी सोच से प्रभावित थी। साथ ही आशंका जताई गई है कि, घटना को चरम दक्षिणपंथी विचारधारा का वाले किसी आतंकी संगठन ने अंजाम दिया था।

अपने एक बयान में घटना की जांच कर रहे टिम जैक्स ने कहा कि, पैट्रोल बम फेके जाने की घटना मुख्य रूप से चरमपंथी विचारधारा से प्रेरित थी। इससे यह साबित होता है कि, यह एक आतंकी घटना थी। आपको बता दें, ऐसा माना जा रहा है कि 66 साल के एंड्रयू लीक ने तीन फायरबम इमीग्रेशन सेंटर पर फेंके थे। इस मामले में आतंकवाद निरोधी पुलिस जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पेट्रोल बम जैसी चीजें फेंकी गई थी। हालांकि आरोपी बाद में पास ही के पेट्रोल पंप के पास मृत पाया गया था।