'सुपरमार्केट फ्रिज पर हमला बस एक शुरुआत', ब्रिटेन के साइबर सुरक्षा प्रमुख ने जताई चिंता
स्वीडन से लेकर बेल्जियम और फ्रांस तक के सुपरमार्केट में सोमवार को फ्रिज और फ्रीजर हैकिंग का शिकार हो गए। ...और पढ़ें

'सुपरमार्केट फ्रिज पर हमला बस एक शुरुआत', ब्रिटेन के साइबर सुरक्षा प्रमुख
HighLights
विशेषज्ञ बोले ऐसी घटनाओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो सकती है
सुपरमार्केट में सोमवार को फ्रिज और फ्रीजर हैकिंग का शिकार हो गए थे
रॉयटर, लंदन। ब्रिटेन के साइबर सुरक्षा प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि पूरे यूरोप में सुपरमार्केट के फ्रिज पर हुआ साइबर हमला इस बात का शुरुआती संकेत है कि आने वाले समय में ऐसी रुकावटें और भी देखने को मिल सकती है। वह भी बार-बार, क्योंकि पुरानी तकनीक हैकर्स का मुकाबला करने में नाकाम साबित हो रही है।
स्वीडन से लेकर बेल्जियम और फ्रांस तक के सुपरमार्केट में सोमवार को फ्रिज और फ्रीजर हैकिंग का शिकार हो गए। इससे उनके आईटी सिस्टम की कमियां सामने आ गईं, जिसके चलते स्टोर मालिकों को भारी मात्रा में खाने-पीने का सामान फेंकना पड़ा। ब्रिटेन के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर के प्रमुख रिचर्ड हार्न ने कहा कि यह घटना तो बस शुरुआत भर है।
अपनी एजेंसी की वार्षिक रिपोर्ट जारी होने के मौके पर दिए गए एक भाषण के बाद उन्होंने कहा, "सिस्टम में इतनी सारी कमियां मौजूद हैं, जो मानो किसी हमले का इंतजार कर रही हैं।
फिलहाल हमारे सामने सबसे बड़ा खतरा यह है कि ऐसी घटनाओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।" वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले वर्षों में एआइ हैकर्स की क्षमताओं को और बढ़ा सकता है।