Move to Jagran APP

स्पेन के खगोलविदों ने की पृथ्वी के आकार के तीन ग्रहों वाली तारा प्रणाली की खोज

वैज्ञानिकों का कहना है कि नए ग्रहों का तापमान पृथ्वी से अधिक होगा क्योंकि वह सभी अपने मूल तारे की नजदीकी कक्षा में हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 06:11 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 06:22 PM (IST)
स्पेन के खगोलविदों ने की पृथ्वी के आकार के तीन ग्रहों वाली तारा प्रणाली की खोज
स्पेन के खगोलविदों ने की पृथ्वी के आकार के तीन ग्रहों वाली तारा प्रणाली की खोज

लंदन, प्रेट्र। वैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर दो नई तारा प्रणालियों की खोज की है। इनमें से एक में पृथ्वी के आकार जितने तीन ग्रह और दूसरे में दो सुपर अर्थ हैं। स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ओवियेडो और इंस्टीट्यूट डी एस्ट्रोफिजिका डी कैनारियस (आइएएस) के खगोलविदों ने ग्रह प्रणालियों का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के केपलर सेटेलाइट द्वारा के2 मिशन के दौरान जुटाए गए डाटा का इस्तेमाल किया। सौरमंडल के बाहर ग्रहों की खोज के लिए के-2 मिशन 2013 में लांच किया गया था।

loksabha election banner

-स्पेन के वैज्ञानिकों ने खोजीं दो नई तारा प्रणालियां

पहली तारा प्रणाली में ग्रह के2-239 नामक लाल तारे का चक्कर लगा रहे हैं। यह सूर्य से 160 प्रकाश वर्ष दूर सेक्सटैंट तारामंडल में मौजूद हैं। पृथ्वी के बराबर आकार वाले तीन ग्रह क्रमश: 5.2, 7.8 और 10.1 दिन में अपने तारे की परिक्रमा पूरी करते हैं। दूसरी ग्रह प्रणाली में दो सुपर अर्थ के2-240 तारे का चक्कर लगा रहे हैं। इन दोनों ग्रहों का आकार पृथ्वी से दोगुना है।

इन ग्रहों के2-239 और के2-240 के वायुमंडल का तापमान क्रमश: 3,450 और 3,800 केल्विन है जो सूर्य के ताप का लगभग आधा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नए ग्रहों का तापमान पृथ्वी से अधिक होगा क्योंकि वह सभी अपने मूल तारे की नजदीकी कक्षा में हैं।

आगे के शोध में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से इन ग्रहों की वायुमंडलीय संरचना का पता लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रहों के द्रव्यमान, घनत्व और भौतिक संरचना की जानकारी के लिए भी शोध किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.