विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लंदन में PAK ग्रूमिंग गैंग ने 14 साल की लड़की को किडनैप कर किया रेप, 200 सिखों ने बचाया

Published: Thu, 15 Jan 2026 03:54 PM (IST)

लंदन के हाउंसलो में एक 14 वर्षीय सिख लड़की को पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने अगवा कर लिया। आरोपी 34 वर्षीय व्यक्ति था, जो एक साल से लड़की का शोषण कर रहा था। खबर फैलते ही 200 सिख एकजुट हुए और लड़की को उसके चंगुल से छुड़ाया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यह घटना लंदन में सक्रिय ऐसे गिरोहों की भयावहता को उजागर करती है।

लंदन में 14 साल की सिख लड़की को छुड़वाया। प्रतीकात्मक तस्वीर

लंदन में 14 साल की सिख लड़की को छुड़वाया। प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सिख समुदाय पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लंदन के हाउंसलो में एक बार फिर 14 साल की सिख लड़की पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के निशाने पर आ गई। उसे अगवा कर लिया गया। ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और 200 सिख एकजुट हो गए। सभी मिलकर लड़की को छुड़वाने में कामयाब रहे हैं।

लड़की को अगवा करने वाले आरोपी की उम्र 34 वर्ष थी। सिख समुदाय ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी पिछले काफी समय से लड़की को अपना शिकार बनाने की कोशिश में था।

1 साल से बना रहा था संबंध

पीड़िता की पारिवारिक स्थिति काफी खराब है, जिसका पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोगों ने फायदा उठाया। आरोपी पिछले 1 साल से लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसके बाद उसने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

200 सिखों ने बचाया

आरोपी ने लड़की को अगवा कर लिया और उसे लगातार धमकी दे रहा था। लड़की ने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन वो विफल हो गई। उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था। इसकी भनक लगते ही 200 सिखों ने मिलकर लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया।

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग क्या है?

'पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग' लंदन में काफी एक्टिव है। पाकिस्तानी मूल के लोग सोची-समझी साजिश के तहत नाबालिगों को अपना शिकार बनाते हैं। इनमें ज्यादातर दूसरे धर्मों की लड़कियां शामिल होती हैं। पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोग दोस्ती और मदद देने के बहाने उनपर भरोसा कायम करते हैं और फिर यौन शोषण करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।