विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: पुतिन ने 3 लाख सैनिक जुटाने का दिया आदेश, यूक्रेन के चार हिस्सों को मिलाने की है तैयारी

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2022 12:15 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 02:12 PM (IST)

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को एक बार फिर चेताया है। पुतिन ने कहा कि पश्चिम देशों ने ...और पढ़ें

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फाइल फोटो
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फाइल फोटो

मास्को, एजेंसी। Russia Ukraine War : इस साल 24 फरवरी से शुरू हुआ रूस और यूक्रेन युद्ध अभी तक जारी है। इस बीच, व्लादिमीर पुतिन ने रूस में 3 लाख रिजर्व सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया है। रूस यूक्रेन के डोनेत्स्क, लुहांस्क, खुरासान और जापोरिज्जिया को अपना हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही पुतिन ने इन इलाकों में जनमत संग्रह कराने का आदेश दिया है। 

वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को एक बार फिर चेताया है। पुतिन ने कहा कि पश्चिम देशों ने सीमा की सारी हदें पार कर ली हैं। पश्चिम देश रूस को कमजोर करने और नष्ट करने का आह्वान कर रहे हैं। राष्ट्र के नाम संबोधन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की कि यूक्रेन में युद्ध लगभग सात महीने तक पहुंचने पर सेना की आंशिक लामबंदी को लेकर डिक्री पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

पुतिन ने कहा कि यह निर्णय मातृभूमि इसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए लिया गया था। इसे पश्चिम देशों द्वारा एक वृद्धि के रूप में देखा जा रहा था।

तत्काल निर्णय लेना था अनिवार्य: पुतिन

पुतिन ने जोर देकर कहा कि हम आंशिक लामबंदी के बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही पुतिन ने रूस में 3 लाख रिजर्व सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया। वे भर्ती के अधीन होंगे और सबसे बढ़कर सशस्त्र बलों में सेवा करने वालों के पास एक निश्चित सैन्य विशेषता और प्रासंगिक अनुभव है। पुतिन ने कहा कि इस कदम की आवश्यकता थी, क्योंकि रूस के लोगों की रक्षा के लिए तत्काल निर्णय लेना अनिवार्य था।

लगभग सात महीनों से चल रहा युद्ध

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को रूस में आंशिक लामबंदी की घोषणा की है। यूक्रेन में युद्ध लगभग सात महीने से चल रहा है। पुतिन का राष्ट्र के नाम संबोधन पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में रूसी-नियंत्रित क्षेत्रों द्वारा रूस के अभिन्न अंग बनने पर वोट आयोजित करने की योजना की घोषणा के एक दिन बाद आया है।

यह भी पढ़ें : पुतिन से बोले पीएम मोदी, 'यह युद्ध का समय नहीं',अमेरिका ने किया स्वागत; कहा- भारत का यह एक सैद्धांतिक बयान

गौरतलब है कि युद्ध के पहले महीनों के बाद से ही जनमत संग्रह होने की उम्मीद जताई जा रही थी। शुक्रवार को लुहान्स्क, खेरसॉन और आंशिक रूप से रूसी-नियंत्रित जापोरिज्जिया और डोनेट्स्क क्षेत्रों में शुरू होगा। पुतिन ने कहा कि उन्होंने आंशिक लामबंदी पर एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं, जो बुधवार से शुरू होने वाला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।