जब सीरिया में शांति की संभावना पैदा हो रही थी तो अमेरिका ने हमला कर दिया- रूस
एटोरोव ने आगे कहा कि हमने कहा था कि इसके परिणाम भयानक होंगे। हमें लगातार धमकी दी जा रही है। रूस के राष्ट्रपति का अपमान अस्वीकार्य है।
मॉस्को (आइएएनएस)। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खरोवा ने कहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने सीरिया के खिलाफ ऐसे समय में सैन्य कार्रवाई शुरु की है जब देश में एक शांतिपूर्ण भविष्य की संभावना है।
तास न्यूज एजेंसी ने रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खरोवा के फेसबुक पोस्ट के हवाले से कहा, इसके पीछे वे लोग हैं जो इस दुनिया में नैतिक नेतृत्व का दावा करते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने सीरिया में समन्वित हमलों की शुरूआत की थी।
आतंकियों ने सीरिया के रासायनिक हथियारों के हथियारों से जुड़े तीन केंद्रों को लक्षित किया गया था। हमले के तुरंत बाद वाशिंगटन में रूसी राजदूत एनाटोली एंटोनोव ने एक बयान जारी करते हुए कहा: "सबसे खराब आशंकाएं सच हो चुकी हैं। हमारी चेतावनियों को अनसुना कर दिया गया।"
एटोरोव ने आगे कहा कि हमने कहा था कि इसके परिणाम भयानक होंगे। हमें लगातार धमकी दी जा रही है। रूस के राष्ट्रपति का अपमान अस्वीकार्य है। एंटोरोव ने आगे कहा कि अमरीका रासायनिक हथियारों का सबसे बड़ा मालिक है, इसे अन्य देशों को दोषी ठहराने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। "अमेरिकी राज्य विभाग ने टिप्पणी नहीं की है कि रूस को हमले के बारे में अधिसूचित किया गया था कि नहीं।