Move to Jagran APP

रूस का यह हथियार 4 किमी दूर से साधेगा निशाना, जानिए- क्या है खासियत

इस खतरनाक राइफल को रूस में तैयार किया गया है लेकिन तकनीक अमेरिका से लाई गई है। इसमें 10.3 एमएम की गोली का इस्तेमाल होगा।

By Srishti VermaEdited By: Published: Fri, 05 Jan 2018 10:21 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jan 2018 12:08 PM (IST)
रूस का यह हथियार 4 किमी दूर से साधेगा निशाना, जानिए- क्या है खासियत
रूस का यह हथियार 4 किमी दूर से साधेगा निशाना, जानिए- क्या है खासियत

मॉस्को (एजेंसी)। रूस की हथियार निर्माता कंपनी जार पुष्का ने की दुनिया की सबसे खतरनाक स्नाइपर राइफल लॉन्च की है। यह चार किमी दूर से अपने दुश्मन को ढेर कर सकती है। कंपनी का दावा है कि 'एसवीएलके-14एस सुमराक' नामक यह राइफल मारक हथियारों का परिदृश्य बदल देगी। रूस के स्नाइपर्स इस राइफल के जरिए 4,200 मीटर तक निशाना लगा चुके हैं। जार पुष्का रूस की निजी हथियार निर्माता कंपनी है।

loksabha election banner

इस खतरनाक राइफल को रूस में तैयार किया गया है लेकिन तकनीक अमेरिका से लाई गई है। इसमें 10.3 एमएम की गोली का इस्तेमाल होगा। जब राइफल से गोली निकलेगी, तब उसकी रफ्तार 900 मीटर प्रति सेकंड होगी। यानी लगभग पांच सेकंड से भी कम समय में इस राइफल से निकली गोली दुश्मन को ढेर कर देगी। युद्ध में इस्तेमाल नहीं फिलहाल इसका युद्ध में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

इस राइफल को बनाने वाले प्रमुख इंजीनियर यूरी सिनीचिकिन ने कहा कि यह राइफल पेशेवर स्नाइपर्स के लिए हैं। युद्ध में इस्तेमाल न किए जाने की वजह राइफल की बनावट है। राइफल के चैंबर में बुलेट डालने की क्लिप नहीं दी गई है। कंपनी का कहना है कि ऐसा राइफल की रेंज और निशाना लगाने की क्षमता ब़़ढाने के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें : मोदी-पुतिन के बीच फोन पर हुई द्विपक्षीय वार्ता, नए साल के बधाई संदेश भी दिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.