विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नहीं है अस्पताल में भर्ती, विदेश मंत्रालय ने खबरों को बताया फर्जी

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 14 Nov 2022 03:59 PM (IST)

Sergei Lavrov hospitalized रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए ...और पढ़ें

Russia: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नहीं है अस्पताल में भर्ती, विदेश मंत्रालय ने खबरों को बताया फर्जी
Russia: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नहीं है अस्पताल में भर्ती, विदेश मंत्रालय ने खबरों को बताया फर्जी

बाली, एएनआइ। Sergei Lavrov hospitalized: जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने बाली पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने के बाद अस्पताल ले जाया गया। इसकी जानकारी इंडोनेशिया के अधिकारियों ने सोमवार को दी।

इंडोनेशिया के चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि लावरोव का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बता दें कि शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का प्रतिनिधित्व कर रहे सर्गेई लावरोव रविवार को बाली पहुंचे थे।

रूस के विदेश मंत्रालय ने बताई फर्जी खबर

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि "ये एक फर्जी खबर है"। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने न्यूज एजेंसी रायटर्स को बताया कि ये खबर पूरी तरह से फेक (Fake)है। वहीं बाली के गवर्नर आई वायन कोस्टर ने कहा कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को सांगला अस्पताल में चेक-अप के लिए अस्पताल ले जाया गया था और वह वहां से तुरंत लौट भी आए है।

Japan Earthquake: जापान के शहर टोबा में भूकंप के जोरदार झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं की गई जारी

पुतिन नहीं हुए शिखर सम्मेलन में शामिल

बाली में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भाग लेने से इनकार कर दिया था। इंडोनेशियाई सरकार के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रायटर्स को बताया कि पुतिन 20 देशों के नेताओं की बैठक में शामिल नहीं होंगे। पुतिन की जगह रूस का प्रतिनिधित्व रूसी विदेश मंत्री सग्रेई लावरोव करेंगे।

Pakistan: कौन बनेगा पाक का नया आर्मी चीफ? ये 5 अफसर संभावित दावेदारों की लिस्ट में ऊपर

जी-20 में यूक्रेन भी होगा शामिल

बता दें कि इंडोनेशिया जी-20 की मेजबानी कर रहा है और इस सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की को भी आमंत्रित किया है। हालांकि, जेलेंस्की ने कहा है कि अगर पुतिन इस सम्मेलन में हिस्सा लेते हैं तो वह भाग नहीं लेंगे। इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित कई अन्य विश्व नेताओं ने भी भाग लिया है।

कुर्दिश आतंकी समूह व IS से जुड़े हैं इंस्तांबुल विस्फोट के तार, सीरियाई महिला पर संदेह; जांच जारी