Move to Jagran APP

पारंपरिक त्‍योहार के लिए बर्फीले पानी में उतरे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने माइनस 6 डिग्री तापमान में नंगे बदन बर्फीले पानी में डुबकी लगाकर इसाइयों का प्रसिद्ध पर्व 'एपिफनी' मनाया।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Fri, 19 Jan 2018 01:54 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jan 2018 02:59 PM (IST)
पारंपरिक त्‍योहार के लिए बर्फीले पानी में उतरे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

मास्को (रॉयटर्स)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परंपरागत तरीके से इसाइयों का प्रमुख पर्व 'एपिफनी' मनाया। बुधवार को पुतिन ने झील के बर्फीले पानी में नंगे बदन डुबकी लगातर इस पारंपरिक पर्व को मनाया। 'एपिफनी' पर्व को 'प्रभुप्रकाश' भी कहा जाता है। इसाइयों का परंपरागत त्योहार लगभग 200ईं. से मनाया जा रहा है।

loksabha election banner

रूस के टीवी चैनल ने दिखाया कि पुतिन ने सेलेगर झील के बर्फीले पानी में डुबकी लगाई है, यह झील मास्को से करीब 400 किमी (250मील) उत्तर की दिशा में है। उन्होंने भेड़ की चमड़ी वाला कोट और बूट पहन रखा था। अपने कोट और बूट को उतारकर पुतिन ने पानी में प्रवेश किया और बर्फीले पानी में सिर डुबाकर इस पर्व की परंपरा को निभाया।

जिस वक्त पुतिन ने झील में डुबकी लगाई, उस दौरान वहां का तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे था। हर साल 'एपिफनी' पर्व के दौरान रूढ़िवादी ईसाई जॉर्डन नदी में ईसा मसीह के 'बपतिस्मा' को मनाने के लिए नदियों और झीलों में डुबकी लगाते हैं। बता दें कि इसाइयत में 'बपतिस्मा' जल के प्रयोग के साथ किया जाने वाला एक धार्मिक कृत्य है, जिसके द्वारा किसी व्यक्ति को चर्च की सदस्यता प्रदान की जाती है। खुद ईसा मसीह का बपतिस्मा किया गया था।

18 मार्च को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर पुतिन मैदान में हैं। पुतिन कम्युनिस्ट शासन में पले-बड़े हैं। राष्ट्रपति के रूप में वह रूसी रूढ़िवादी समारोहों का लगातार उपस्थित रहे हैं और समाज में चर्च को बड़ी आवाज भी दी है।

कई बार नंगे बदन दिखे पुतिन

- 65 साल के पुतिन के नाम सार्वजनिक जगह पर स्ट्रिप होने का रिकॉर्ड दर्ज है। वे कई बार नंगे बदन देखे जा चुके हैं।

- पिछले साल अगस्त में साइबेरिया शहर के माउंटेन लेक में पुतिन की मछलियों के साथ तस्वीरें ली गई थी।

- वहीं अगस्त 2009 में साइबेरिया में छुट्टी मनाने के दौरान भी उनकी इस तरह की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे घुड़ सवारी करते दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें: निराधार हैं अमेरिका द्वारा लगाए गए आरोप: रूस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.