विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूसी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताया 'महान मित्र', कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखा 'मेक इन इंडिया' का असर

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Fri, 30 Jun 2023 05:02 AM (IST)

पीएम मोदी के मेक इन इंडिया की गूंज रूस में भी सुनाई दे रही है। राष्ट्रपति पुतिन ने राजधानी मास्को ...और पढ़ें

पीएम मोदी के 'मेक इन इंडिया' का भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखा असर: रूसी राष्ट्रपति
पीएम मोदी के 'मेक इन इंडिया' का भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखा असर: रूसी राष्ट्रपति

मास्को, एएनआई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) की 'मेक इन इंडिया' (Make in India) अवधारणा का भारतीय अर्थव्यवस्था पर 'स्पष्ट प्रभाव' पड़ा है। रूस नियंत्रित अंतरराष्ट्रीय समाचार टेलीविजन नेटवर्क आरटी ने यह जानकारी दी।

'मेक इन इंडिया' का भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा स्पष्ट प्रभाव: पुतिन

पुतिन ने मास्को में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, "भारत में हमारे मित्र और रूस के महान मित्र पीएम मोदी ने कुछ साल पहले 'मेक इन इंडिया' की अवधारणा पेश की थी और इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर बहुत स्पष्ट प्रभाव पड़ा।" आरटी के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति ने रूस में घरेलू उत्पादों और ब्रांडों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत का उदाहरण दिया।

रूस-भारत संबंधों को बाधित करने के हो रहे प्रयास- रूसी राजदूत

हाल ही में, नई दिल्ली में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि विशेष रूस-भारत रणनीतिक साझेदारी' ने ताकत दिखाई है और हमेशा की तरह मजबूत हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित राजकीय स्वागत समारोह, जो रूसी संघ के राष्ट्रीय दिवस को समर्पित था, के दौरान अलीपोव ने कहा, "रूस के बारे में दैनिक आधार पर और वैश्विक स्तर पर झूठ बोला जा रहा है। रूस-भारत संबंधों को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।" 

हम पहले से कहीं अधिक मजबूत हो रहे हैं- रूसी राजदूत

'विशेष रूस-भारत रणनीतिक साझेदारी' की सराहना करते हुए, रूसी राजदूत ने कहा, "हालांकि अपरिहार्य सच्चाई यह है कि विशेष रूस-भारत रणनीतिक साझेदारी ने ताकत दिखाई है और हम पहले से कहीं अधिक मजबूत हो रहे हैं।''

मेक इन इंडिया क्या है?

पीएम मोदी ने 25 सितंबर 2014 को 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम की शुरुआत की थी, ताकि भारत को महत्वपूर्ण निवेश एवं निर्माण, संरचना तथा अभिनव प्रयोगों के वैश्विक केंद्र के रूप में बदला जा सके। इसका लोगो शेर है। मेक इन इंडिया का उद्देश्य निर्माण को बढ़ावा देना और आर्थिक विकास को गति देना है।