विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, किसी सूरत में यूक्रेन को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार

By Krishna Bihari SinghEdited By:
Published: Sat, 26 Feb 2022 12:59 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 26 Feb 2022 02:13 AM (GMT+05:30)

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक ली। इस बैठक के बाद राष्ट्र को संबोधित करते ...और पढ़ें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक ली।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक ली।

मास्‍को, एजेंसियां। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक ली। इस बैठक के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि उनका इरादा यूक्रेन पर कब्जा करने का नहीं है लेकिन रूस की सुरक्षा से भी समझौता नहीं किया जाएगा। हम यूक्रेन को किसी भी सूरत में परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। इससे पहले पुतिन ने गुरुवार सुबह राष्ट्र को संबोधित करते हुए यूक्रेन पर हमले का एलान किया था।

यूक्रेन पर शुरू हुए हमले

पुतिन के इस एलान के बाद ही पूर्वी यूक्रेन के विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके, क्रीमिया और बेलारूस से यूक्रेन पर हमले शुरू हो गए थे। बाद में काला सागर में लंगर डाले युद्धपोतों से भी मिसाइल दागे गए।

सुलह समझौते की अपील

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुतिन से युद्ध रोककर वार्ता के लिए पहल करने के लिए कहा...
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूसी समकक्ष लावरोव से संकट टालने के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाने को कहा...
  • विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन को वार्ता के लिए पहल कराने का सुझाव दिया...
  • चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पुतिन से कहा, बातचीत से संकट खत्म करें...
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पुतिन से युद्ध रोककर शांति वार्ता करने के लिए कहा...
  • इन सुझावों के बाद रूस के विदेश मंत्री ने यूक्रेन के सैनिकों से हथियार डालकर वार्ता के लिए आने को कहा...
  • समझौते की रूपरेखा तैयार करने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल करेंगे वार्ता-
  • देर रात क्रेमलिन ने कहा, पुतिन बेलारूस की राजधानी मिंस्क में यूक्रेन से वार्ता के लिए उच्चस्तरीय दल भेजने को तैयार

रूस के 2800 सैनिक मारने का दावा

यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना माल्यार ने कहा है कि उनकी सेना ने दो दिनों की लड़ाई में रूस के 2,800 सैनिकों को मार गिराया है। इसके रूस के 80 टैंक, दस लड़ाकू विमान, सात हेलीकाप्टर और 516 अन्य सैन्य वाहन नष्ट कर दिए हैं। जबकि रूस ने कहा है कि उसकी कार्रवाई में यूक्रेन के कुल 118 सैन्य ठिकाने नष्ट हुए हैं। इनमें 11 एयरफील्ड, 13 कमांड पोस्ट, 14 एस-300 एयर डिफेंस सिस्टम और 36 रडार स्टेशन हैं।