विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: घर में ही घिरा रूस! यूक्रेन पर हमले के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, हिरासत में 1700 से ज्यादा लोग

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 25 Feb 2022 08:24 AM (IST)Updated: Fri, 25 Feb 2022 10:43 AM (IST)

Russia Ukraine War रूस ने यूक्रेन पर गुरुवार सुबह हमला बोल दिया। रूस के हमले की विश्वभर में निंदा हो ...और पढ़ें

रूस में जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में सैकड़ों लोग
रूस में जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में सैकड़ों लोग

मास्को, एएनआइ। यूक्रेन पर हमले के खिलाफ रूस के अंदर ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। रूस की राजधानी मास्को समेत कई शहरों में लोग यूक्रेन पर युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर युद्ध का एलान किया था।

हिरासत में 1700 से ज्यादा लोग

रूस की पुलिस ने दर्जनों शहरों में प्रदर्शन कर रहे 1700 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है। मास्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी शहर तोल्याट्टी से दूर पूर्वी शहर खाबरोवस्क तक भी प्रदर्शन हुए। इसके अलावा राजधानी मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग में भी प्रदर्शन हुए। मास्को में ही 100 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। सामाजिक कार्यकर्ता मरीना ने गुरुवार को रूसियों से यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के खिलाफ मार्च में हिस्सा लेने की अपील की।

प्रदर्शनकारियों को चेतावनी

उधर, रूस में प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी गई है। रूसी सुरक्षाबलों ने कहा कि किसी भी तरह की अनाधिकृत सभाएं अवैध हैं। किसी भी तरह की सभा करने की मंजूरी नहीं है।

अमेरिका में भी प्रदर्शन

रूस के हमले के खिलाफ अमेरिका में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। व्हाइट हाउस के बाहर सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। रूस के दूतावास के बाहर भी लोगों ने प्रदर्शन किया है।

137 लोगों की मौत की खबर

रूस के हमले में यूक्रेन में अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी कीव से कुछ ही दूर पर स्थित चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट भी अब मास्को के नियंत्रण में चला गया है।

यह भी पढ़ें : Russia Ukraine News: यूक्रेन पर हमले के बाद बाल्टिक देशों के माथे पर चिंता की लकीरें