Move to Jagran APP

रूस में पुलिस दफ्तर के बाहर महिला पत्रकार ने किया आत्मदाह, पुलिस ने ली थी घर की तलाशी

रूस की जांच एजेंसी ने महिला पत्रकार इरिना स्वाविना की मौत की पुष्टि की है। वह कोल्जा डॉट प्रेस नामक वेबसाइट की संपादक थी। यह घटना मॉस्को से करीब 380 किलोमीटर दूर निजी नोवगोरोड शहर में हुई है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 07:27 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 07:27 AM (IST)
रूस में पुलिस दफ्तर के बाहर महिला पत्रकार ने किया आत्मदाह

मॉस्को, एपी। रूस में शुक्रवार को एक क्षेत्रीय पुलिस मुख्यालय के दफ्तर के बाहर एक महिला पत्रकार ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। महिला पत्रकार एक न्यूज वेबसाइट की संपादक थी। एक दिन पहले ही पुलिस ने महिला पत्रकार के घर की तलाशी ली थी।

loksabha election banner

रूस की जांच एजेंसी ने महिला पत्रकार इरिना स्वाविना की मौत की पुष्टि की है। वह कोल्जा डॉट प्रेस नामक वेबसाइट की संपादक थी। यह घटना मॉस्को से करीब 380 किलोमीटर दूर निजी नोवगोरोड शहर में हुई है।

स्वाविना ने गुरुवार को कहा था कि पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली है, लेकिन यह नहीं बताया कि ऐसा क्यों किया गया। मेडुजा नामक अन्य न्यूज वेबसाइट ने कहा कि स्वाविना ने फेसबुक पर एक संदेश छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए रूसी प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।                                                            

उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया था कि 12 लोग उनके फ्लैट में जबरन दाखिल हो गए थे और फ्लैश ड्राइव, उनका लैपटॉप, उनकी बेटी का लैपटॉप और फोन लेकर चले गए। वहीं, इन्वेस्टिगेटिव कमिटी का कहना है उनके केस में इरीना सिर्फ 'गवाह' थीं, संदिग्ध या आरोपी नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.