एंटी करप्शन मामले में रूस के पूर्व गर्वनर को 13 साल की कैद
रूसी कोर्ट ने 58 वर्षीय पूर्व गर्वनर अलेक्जेंर खोरोशेविन को 13 साल के कैद की सजा दी है।
मास्को (एजेंसी)। साखालिन कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में पूर्व गर्वनर को दोषी करार देते हुए 13 साल के कैद की सजा दी है। कोर्ट ने 58 वर्षीय पूर्व गर्वनर अलेक्जेंर खोरोशेविन को 13 साल के कैद की सजा दी है।
9 फरवरी को कोर्ट ने दोषी गर्वनर पर 13 साल के कैद के अलावा 500 मिलियन रुबल का जुर्माना लगाया और सजा काटने के अगले पांच साल बाद तक किसी आधिकारिक पद पर नियुक्त करने पर रोक लगा दिया है।
पूर्व गवर्नर को उनके सभी सम्मानों से भी वंचित कर दिया गया। कोर्ट ने मनी लांड्रिंग व रिश्वत मामले में गर्वनर को दोषी पाया। खारोशेविन 2007 में रूस के पूर्वी इलाके के गर्वनर नियुक्त किए गए थे। 2015 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और साखालिन में एक कंपनी से कुछ 5.6 मिलियन डॉलर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था। उनके दो सहयोगियों आंद्रे इकरामोव व सर्गेई कारेप्किन को भी 8 और साढ़े नौ साल के लिए कैद की सजा दी गयी।