Move to Jagran APP

राजनीतिक सकंट के बीच रूसी असेंबली ड्यूमा ने मिखाइल मिशस्टिन को नया PM नियुक्‍त किया

रूसी असेंबली ड्यूमा ने गुरुवार को मिखाइल मिशस्टिन को नए प्रधानमंत्री के रूप में मंजूरी दे दी है। दिमित्रि मेदवेदेव को देश की सुरक्षा परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 09:51 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 10:16 AM (IST)
राजनीतिक सकंट के बीच रूसी असेंबली ड्यूमा ने मिखाइल मिशस्टिन को नया PM नियुक्‍त किया

मॉस्को, एजेंसी। राजनीतिक सकंट के बीच रूसी असेंबली ड्यूमा ने गुरुवार को मिखाइल मिशस्टिन को नए प्रधानमंत्री के रूप में मंजूरी दे दी है। पुतिन ने दिमित्रि मेदवेदेव को देश की सुरक्षा परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया, जो राष्ट्रपति को सलाह देंगे। बता दें कि बुधवार को रूस के प्रधानमंत्री मेदवेदेव ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते रूस में राजनीतिक संकट उत्‍पन्‍न हो गया था। पुतिन ने पूर्व में सहयोगी रहे दिमित्री मेदवेदेव के बाद यह कहते हुए पद से इस्तीफा दिया था कि यह संवैधानिक बदलावों का रास्ता साफ करेंगे।

loksabha election banner

रूस की न्यूज एजेंसी के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन ने मेदवेदेव को शुक्रिया कहा लेकिन उनके मुताबिक प्रधानमंत्री लक्ष्यों को हासिल करने में सफल नहीं हुए हैं। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से संविधान को बदलने का प्रस्ताव है। इसलिए मौजूदा सरकार ने इस्तीफा दे दिया।

वह साल 2012 से रूस के प्रधानमंत्री हैं और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीब रहकर कमा करते रहे हैं। वह 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति थे। पुतिन ने मेदवेदेव की कैबिनेट से कहा है कि नई कैबिनेट बनते तक वे लोग काम करते रहें।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने बुधवार को राष्ट्रपति पुतिन द्वारा देश को संबोधित किए जाने के बाद अपना इस्तीफा दिया है। अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपति ने संविधान में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसमें और कैबिनेट की शक्ति विस्तार का प्रस्ताव रखा गया है। माना जा रहा है कि पुतिन ने खुद को सत्ता में बनाए रखने के लिए यह प्रस्ताव रखा है जिससे अगर वह प्रधानमंत्री भी बनें तो लंबे समय तक सत्ता उनके हाथ में रहे। साल 2024 में उनका राष्ट्रपति पद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यह उनका चौथा कार्यकाल है।

पुतिन ने अपने भाषण में यह भी कहा कि भविष्य में राष्ट्रपति का कार्यकाल दो बार तक के लिए ही सीमित किया जाना चाहिए। पुतिन ने रूस में प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मेदवेदेव पुतिन के पुराने सहयोगी रहे हैं। मेदवेदेव 2012 से प्रधानमंत्री पद पर थे। पुतिन ने अन्य मंत्रियों को नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक सरकार के रूप में काम करने को कहा है। इस्तीफे के कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति पुतिन ने कैबिनेट और संविधान में सुधारों को लेकर देश को संबोधित किया था। यह राष्ट्रपति पुतिन का पहला सालाना राष्ट्रीय संबोधन था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.