विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के Dirty Bomb के उपयोग की जताई आशंका, कहा- इसके उपयोग से बिगड़ जाएगा माहौल

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 23 Oct 2022 05:10 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2022 10:40 PM (IST)

रूस ने यूक्रेन द्वारा डर्टी बम के इस्तेमाल की आशंका जताई है। इस बम से तमाम छोटे बम फैलकर बड़े ...और पढ़ें

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष से बात की।
रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष से बात की।

कीव, एजेंसी। रूसी सेना ने रविवार को दक्षिणी यूक्रेन के शहर मीकोलईव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। हमले में खाली प़़डा एक आवासीय भवन नष्ट हो गया। पानी के जहाज बनाने वाले कारखानों के इस शहर पर रूस महीनों से हमले कर रहा है, लेकिन इस पर कब्जा नहीं कर पाया है। यह शहर रूस के कब्जे वाले खेरसान से 35 किलोमीटर दूर है।

डर्टी बम के इस्तेमाल की आशंका

रूस ने यूक्रेन द्वारा डर्टी बम के इस्तेमाल की आशंका जताई है। इस बम से तमाम छोटे बम फैलकर बड़े क्षेत्र में बर्बादी करते हैं और लोगों की जान जाती है। इस बम में विकिरण फैलाने वाला रेडियोएक्टिव तत्व भी होता है। मारीपोल की लड़ाई में रूसी सेना पर इन बमों के इस्तेमाल के आरोप लगे थे।

युद्ध में डर्टी बमों के उपयोग पर बिगडेगा माहौल

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू की रविवार को फ्रांस और तुर्कि के समकक्षों से बात हुई है। इसमें शोइगू ने यूक्रेनी सेना की बड़ी संख्या में डर्टी बमों के इस्तेमाल की योजना की चर्चा की। कहा कि अगर ऐसा हुआ तो माहौल बिगड़ जाएगा। फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टीन लेकोर्नू ने बताया कि उन्होंने यूक्रेन में जारी युद्ध रोकने के लिए बातचीत शुरू करने पर जोर दिया।

रूस और यूक्रेन लगा रहे हैं एक दूसरे पर आरोप

इस बीच यूक्रेनी सेना ने कहा है कि शनिवार-रविवार रात मीकोलईव पर हमले के लिए रूसी सेना के भेजे 14 कामिकाजे ईरानी ड्रोन उसने नष्ट किए हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसकी सेना खेरसान और जपोरीजिया में निरंतर आगे बढ़ रही है। रूसी प्रशासन के निर्देश पर खेरसान काफी हद तक खाली हो चुका है। यहां स्थित नोवा काखोव्का बांध पर हमले की साजिश रचने का रूस और यूक्रेन एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने भी शोइगू से की थी बात

यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच ताजा स्थितियों पर अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने हाल ही में रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू से टेलीफोन पर बात की थी। इस दौरान दोनों देशों ने आपसी संवाद कायम रखने पर जोर दिया था।

 

यह भी पढ़ें- युद्ध को लेकर रूस ने यूक्रेन के साथ वार्ता के द्वार खोले, अमेरिकी रक्षा मंत्री से की बात

FATF ने रूस पर कसा शिकंजा, अतिरिक्त प्रतिबंध सहित कई परियोजनाओं पर लगाई रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।