यूक्रेन युद्ध का खौफनाक मोड़: एक लाख टन अनाज से भरे दो जहाजों पर रूसी हमला, रातभर बरसाईं मिसाइलें
रूस ने गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में सात लोग घायल हुए हैं। ताजा हमले में रूस ने कीव के शापिंग सेंटर और कई अन्य स्थानों पर हमले किए हैं।

यूक्रेनी तट के पास एक लाख टन खाद्यान्न लदे दो जहाजों पर रूस का हमला
HighLights
यूक्रेन के हमले में पांच मरे तो रूस के कीव पर हमले में सात घायल
रूस बोला, यूक्रेन युद्ध को भूमध्य सागर व बाल्टिक सागर तक बढ़ा रहा
रॉयटर, कीव। रूस ने यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के करीब एक लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खाद्यान्न लेकर जा रहे दो विदेशी मालवाही जहाजों पर हमला किया है। यह जानकारी यूक्रेन के प्रधानमंत्री सर्गी कोरेत्स्की ने दी है। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया है कि रूसी हमले में जहाज डूब गए हैं या क्षतिग्रस्त हुए हैं।
रूस ने गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में सात लोग घायल हुए हैं।
ताजा हमले में रूस ने कीव के शापिंग सेंटर और कई अन्य स्थानों पर हमले किए हैं। जबकि यूक्रेन के रूस के नियंत्रण वाले जपोरीजिया के हिस्से पर ड्रोन हमले में पांच लोग मारे गए हैं।
जहाजों पर हमले के बाद यूक्रेन ने कहा है कि ओडेसा बंदरगाह पर रूस के लगातार हमलों के बाद जुलाई से वहां पर खाद्यान्न का लदान बंद है। लेकिन यह नहीं बताया कि रूसी हमले का शिकार हुए दोनों जहाजों पर खाद्यान्न कहां पर लादा गया था।
युद्ध से पहले यूक्रेन के तीन बंदरगाहों से उसके 90 प्रतिशत कृषि उत्पादों और धातुओं का लदान निर्यात के लिए होता था। बीते एक वर्ष में यूक्रेनी बंदरगाहों पर बढ़े रूस के हमलों के चलते यूक्रेन ने निर्यात के लिए अपने रेल नेटवर्क का इस्तेमाल बढ़ा दिया है।
वह मालगाड़ी से खाद्यान्न काला सागर के किनारों पर भेजता है और जहाजों पर उनका लदान करवा देता है। यूक्रेन से खाद्यान्न लदी मालगाड़ियां पड़ोसी देशों में भी भेजी जाती हैं जहां के बंदरगाहों से माल का निर्यात होता है।
जबकि रूस ने कहा है कि उसकी सेना नागरिक ठिकानों और उनसे जुड़ी संसाधनों पर हमले नहीं करती है।
रूस ने कहा है कि यूक्रेन अब लड़ाई को भूमध्य सागर और बाल्टिक सागर में फैलाने की कोशिश कर रहा है। रूस का यह बयान लीबिया में उसके युद्धपोत और फिनलैंड की खाड़ी में मालवाही जहाज पर यूक्रेनी हमलों के बाद आया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।