Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तीसरा वर्ल्ड वॉर हो जाएगा', ट्रंप के बयान पर भड़का रूस; पुतिन के सलाहकार ने अमेरिका को दी ये चेतावनी

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 28 May 2025 11:20 PM (IST)

    रूस और अमेरिका के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आग से खेलने वाला बताने पर रूस ने तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दी है। रूस का कहना है कि ट्रंप को युद्ध की वास्तविकताओं का ज्ञान नहीं है।

    Hero Image
    अमेरिका और रूस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।(फाइल फोटो)

    रॉयटर, मोस्को: यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आग से खेल रहे तो रूस ने जवाब दिया कि उन्हें युद्ध की वास्तविकताओं के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। इसके साथ ही तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दे डाली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन वर्ष से ज्यादा समय से युद्ध जारी है। सत्ता संभालने के बाद ट्रंप ने इस युद्ध को खत्म कराने के लिए तमाम प्रयास किए। इसके बावजूद यह युद्ध थम नहीं पा रहा है।

    'मैं नहीं होता तो रूस में बहुत बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होती'

    ट्रंप ने मंगलवार को ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 'पुतिन को यह अहसास नहीं है कि अगर मैं नहीं होता तो रूस में बहुत बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होतीं। वह आग से खेल रहे हैं।'

    ट्रंप ने एक दिन पहले पुतिन को सनकी बताया था। जबकि रूस के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने ट्रंप के बयान की आलोचना की।

    रूस ने ट्रंप की टिप्पणी पर क्या कहा? 

    मेदवेदेव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'ट्रंप ने पुतिन के आग से खेलने और रूस के बारे में बुरी चीज के संदर्भ में जो बयान दिया है, उस बारे में मैं केवल एक बुरी चीज को जानता हूं, वह है तीसरा विश्व युद्ध।' जबकि पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि ट्रंप के बयान से जाहिर होता है कि उन्हें युद्ध की वास्तविकताओं के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।

    इधर, मेदवेदेव के बयान पर ट्रंप के विशेष दूत कीथ केलाग ने बुधवार को एक्स पर कहा, 'तीसरे विश्व युद्ध को लेकर डर को बढ़ाना दुर्भाग्यपूर्ण और लापरवाह टिप्पणी है।'

    पुतिन ने ट्रंप से की थी फोन पर बात

    उल्लेखनीय है कि 19 मई को ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई थी, जो मुख्य रूप से यूक्रेन युद्ध पर केंद्रित थी। हालांकि इस वार्ता के बाद रूस ने यूक्रेन के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं।

    रूस ने तैनात किए 50 हजार सैनिकयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस बड़े हमले की तैयारी में है। उसने यूक्रेन के सुमी क्षेत्र के पास 50 हजार सैनिक तैनात किए हैं, लेकिन कीव ने मास्को के बड़े हमले को रोकने के लिए कदम उठाए हैं।

    रूसी बलों ने हाल ही में पूर्वोत्तर यूक्रेन के सुमी में चार गांवों पर कब्जा कर लिया है। रूसी सेना अपने पश्चिमी कु‌र्स्क क्षेत्र से यूक्रेनी बलों को बेदखल करने के बाद सीमा से सटे सुमी क्षेत्र में दाखिल हो गई है। इधर, रूस ने कहा कि उसने बीती रात 13 क्षेत्रों में 296 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। जबकि यूक्रेन ने कहा कि रूस ने 88 ड्रोन और पांच बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।

    यह भी पढ़ें: 'हर दिन 3000 लोगों को गिरफ्तार करो', ट्रंप के अधिकारियों ने दिया अजीबोगरीब आदेश; आखिर क्या है वजह