विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: तेजी से जल रहा था तेल का डिपो, आग की लपटों के सामने वीडियो बना रही थी रशियन गर्ल और फिर....

Published: Tue, 05 Aug 2025 05:05 PM (IST)Updated: Tue, 05 Aug 2025 06:09 PM (IST)

सोशल मीडिया पर रूसी लड़कियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे जलते तेल डिपो के सामने रैप ...और पढ़ें

रूसी इन्फ्लुएंसर्स की जलते तेल डिपो के सामने रैप करने पर गिरफ्तारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
रूसी इन्फ्लुएंसर्स की जलते तेल डिपो के सामने रैप करने पर गिरफ्तारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. जलते तेल डिपो के सामने रैप वीडियो बनाने पर दो रूसी लड़कियां गिरफ्तार
  2. कोर्ट में पेश होकर दोनों ने माफी मांगी, कानून के तहत सजा भुगतने की बात कही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दो रूसी लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दोनों एक जलते हुए तेल डिपो के सामने रैप करती नजर आ रही है। दरअसल, यह डिपो यूक्रेन द्वारा रूस पर किए गए हमले के दौरान तबाह हुआ था।

वीडियो वायरल होने के बाद इन दोनों लड़कियों की रूस में भारी आलोचन हुई और फिर दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। मामला रूस के सोची में तेल डिपो का है। यहां यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया था, जिसके बाद इस डिपो में आग लग गई थी।

कौन हैं दोनों इन्फ्लुएंसर्स?

रूसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दाशा व्लादिमीरोवना लॉस्कुटोवा और कारिना एवगेन्वेना ओशुकोर्वा ने जलते हुए तेल डिपो के सामने वीडिया बनाया और दोनों लड़कियों ने रैप किया। वीडियो में दोनों लड़कियां काफी ज्यादा रिलेक्स नजर आ रही हैं, जबकि पीछे से काले धुएं का गुबार उठ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और रूस के अधिकारियों ने इसे बेहद असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना बताया। क्रेमलिन से जुड़ी इंटरनेट निगरानी संस्था 'सेफ इंटरनेट लीग' की प्रमुख येकातेरिना मिजुलिना ने कहा, "सोची में ड्रोन हमले के बीच युवा इस तरह का कंटेंट बना रहे हैं। क्या अब लोगों में खुद को भी बचाने की भावना नहीं रही?"

कोर्ट में किया गया पेश

इसके बाद पुलिस और नेशनल गार्ड ने इन इन्फ्लुएंसर्स को तलाशने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने कहा, "इंटरनेट मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो मिला जिसमें दो लड़कियां आग के सामने शूटिंग कर रही थीं।"

पुलिस ने दोनों लड़कियों को सोची से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी गलती मानी और फिर मांफी मांगी। कोर्ट में पेश होने पर दोनों ने कहा, "हम इस तरह का वीडिया बनाने के लिए माफी मांगते हैं और हमारा मकसद किसी को अपमान करने का नहीं था। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।"

दोस्त भारत को मिली धमकी तो भड़का रूस, ट्रंप से कहा- ऐसा फिर मत करना...