Move to Jagran APP

Russia-Ukraine War: रूस की यूक्रेन को चेतावनी, हमला किया तो कर देंगे मिसाइलों की बौछार

काला सागर बेड़े के युद्धपोत को खोने के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन अगर उनके क्षेत्र में हमला करता है तो रूसी सेना कीव में कई बड़े स्थानों को मिसाइलों से नष्ट कर देगी।

By Mahen KhannaEdited By: Published: Fri, 15 Apr 2022 04:26 PM (IST)Updated: Fri, 15 Apr 2022 04:26 PM (IST)
रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव। (फाइल फोटो)

मास्को, एएनआइ। रूस के क्षेत्र में किसी भी हमले या तोड़फोड़ के जवाब में मास्को अपने मिसाइल हमलों के पैमाने को कई गुणा बढ़ा देगा। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने यह चेतावनी यूक्रेन को दी है। उन्होंने कहा कि रूस पर अगर हमला किया गया तो कीव में कई बड़े स्थानों को लक्षित कर मिसाइलें छोड़ी जा सकती है।

loksabha election banner

युद्धपोत खोया, कीव पर हमले बढ़ाने की कही बात

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी पर मिसाइल की बौछार करने की बात उस समय कही है जब यह बात सामने आई है की मास्को ने काला सागर बेड़े के युद्धपोत को खो दिया है।

बता दें कि रूस द्वारा राजधानी कीव पर कब्जा करने में विफल रहने और अपने सैनिकों को वापस लेने के बाद कीव में जीवन धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है। वहीं एक नए सिरे से बमबारी शहर के निवासियों को मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने को मजबूर कर सकती है।

यूक्रेन ने रूस पर हमले की बात नकारी

यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस में हमले करने की बात को नकार दिया है। हालांकि, यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया कि उनकी सेना ने गुरुवार को मिसाइलों के साथ एक प्रमुख रूसी युद्धपोत पर हमला किया। बात दें कि रूसी मिसाइल क्रूजर युद्धपोत मोस्कवा भारी क्षति झेलने के बाद बंदरगाह पर ले जाने के दौरान डूब गया। वहीं मास्को ने इसमें आग लगने की बात स्वीकार की है लेकिन किसी हमले की नहीं। गौरतलब है कि मोस्कवा में 16 लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों को ले जाने की क्षमता थी, और इसके हटने से काला सागर में रूस की मारक क्षमता कम हो जाएगी।

मारियोपोल पर कब्जे के निकट रूस

बता दें कि मारियोपोल को रूस ने अपने हमलों से खंडहर में तबदील कर दिया है। वहां के मेयर ने इस सप्ताह कहा था कि 10,000 से अधिक नागरिक इस युद्ध में मारे गए हैं और मरने वालों की संख्या 20,000 को पार कर सकती है। मारियुपोल का कब्जा रूस के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दक्षिण में उसकी सेना को डोनबास क्षेत्र में पूरी तरह से जोड़ने की अनुमति देगा, जो यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक गढ़ को कब्जाने के लिए अहम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.