Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia-Ukraine War: यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्‍तेमाल नहीं करेगा रूस, लेकिन अगर उकसाया गया तो...

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 27 Apr 2023 07:27 PM (IST)

    रूस ने कहा कि वह यूक्रेन पर पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते गतिरोध के मद्देनजर परमाणु हथियार का उपयोग नहीं करेगा। मारिया जखारोवा ने कहा कि अगर पश्चिम इसके लिए उकसाते हैं तो रूस उसका जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा। फोटो- रायटर

    Hero Image
    यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्‍तेमाल नहीं करेगा रूस- मारिया जखारोवा।

    मास्को, रायटर। रूस ने कहा कि वह यूक्रेन पर पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते गतिरोध के मद्देनजर परमाणु हथियार का उपयोग नहीं करेगा। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने गुरुवार को कहा कि रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला नहीं करेगा, लेकिन वह उकसावे पर छोड़ेगा भी नहीं। मालूम हो कि यूक्रेन को पश्चिमी देशों से मिल रहे समर्थन के कारण परमाणु युद्ध का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उकसावे का दिया जाएगा जवाब

    जखारोवा ने एक प्रेस वार्ता में कहा, "हम सबसे खराब स्थिति के अनुसार परमाणु युद्ध को रोकने के लिए सभी प्रकार के कदम उठाएंगे, हालांकि, अगर रूस के महत्वपूर्ण हितों का उल्लंघन होगा तो इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि मैं अनुशंसा नहीं करती कि कोई भी हमारे दृढ़ संकल्प पर संदेह करता है।

    नाटो के विस्तार की रूस ने की है कड़ी आलोचना

    रूस ने यूक्रेन को पश्चिमी हथियारों की आपूर्ति और अपनी सीमाओं के करीब नाटो सैन्य गठबंधन के विस्तार की कड़ी आलोचना की है। मालूम हो कि रूस के साथ लंबी सीमा साझा करने वाला फिनलैंड हाल ही में नाटो का 31वां सदस्य बन गया है, जबकि यूक्रेन भी नाटो का सदस्य बनना चाहता है। हालांकि, कुछ देशों के विरोध करने के कारण वह इस संगठन में शामिल नहीं हो पा रहा है।

    नए विश्व युद्ध के कगार पर दुनिया- पूर्व रूसी राष्ट्रपति

    जखारोवा ने कहा कि अमेरिका जानबूझकर रूस के मौलिक हितों का उल्लंघन कर रहा है और वह जानबूझकर इसको लेकर जोखिम पैदा कर रहा है। मालूम हो कि इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन के करीबी सहोयगी पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि दुनिया शायद एक नए विश्व युद्ध के कगार पर है।

    मेदवेदेव पहले भी दे चुके हैं परमाणु युद्ध की धमकी

    इससे पहले पूर्व रूसी राष्ट्रपति मेदवेदेव ने कहा था कि यूक्रेन को जैसे-जैसे विदेशी हथियार मिलते जा रहे हैं, वैसे-वैसे परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। वैसे मेदवेदेव पहले भी परमाणु युद्ध के संबंध में बयान दे चुके हैं। वह कह चुके हैं कि अमेरिका और उसके सहयोगी रूस को बांटना व बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस समय रूस के पश्चिमी देशों से संबंध सबसे निचले स्तर पर हैं।