विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस में सामने आए कोरोना के नए मामले, 11 लाख के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

By Ayushi TyagiEdited By:
Published: Wed, 30 Sep 2020 02:10 PM (IST)

रूस में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या ...और पढ़ें

रूस में कोरोना वायरस के 8,481 नए मामले सामने आए हैं।
रूस में कोरोना वायरस के 8,481 नए मामले सामने आए हैं।

मॉस्को, एएनआइ। कोरोना वायरस ने पुरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है।  जहां एक ओर सभी देश कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ लगातार कोरोना संक्रमण के मामले लगभग सभी देशों में दर्ज किए जा रहे हैं।इसी बीच रिस्पांस सेंटर ने बुधवार को कहा कि रूस में पिछले 24 घंटों में 8,481 COVID-19 मामले दर्ज किए हैं। कुल संचयी मामले को 1,176,286 तक लाया है।

प्रतिक्रिया केंद्र ने एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में, रूस ने 84 क्षेत्रों में 8,481 COVID-19 मामलों की पुष्टि की है, जिनमें से 2,170 (25.6 प्रतिशत) सक्रिय रूप से पाए गए हैं। इसी के साथ देश में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या 1,176,286 हो गई है।

सबसे ज्यादा मामले मास्को में दर्ज किए गए है, जहां 2,308 नए सकारात्मक परीक्षण पंजीकृत किए गए थे। सेंट पीटर्सबर्ग में कुल 276 नए मामले दर्ज किए गए और मॉस्को क्षेत्र में 222 मामलों की पुष्टि की गई। चुकोतका स्वायत्त क्षेत्र में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया था। 

गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले तीन करोड़ 24 लाख के पार पहुंच गई है। इसी के साथ कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देश अमेरिका है। अमेरिका में कोरोना वायरस से 71 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं, अमेरिका के बाद दूसरे स्थाम पर कोरोना से संक्रमित होने वाला देश भारत है। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 61 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, भारत इलकौता ऐसा देश हैं जहां कोरोना वायरस से सबसे अधिक लोग संक्रमित होकर ठीक हो गए हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला चीन के वुहान शहर में दर्ज किया गया था। इसके बाद बाकी देशों में कोरोना के मामले सामने आने लगे।