विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Plane Crash: रूस में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार लोगों में वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोझिन भी शामिल

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Wed, 23 Aug 2023 11:13 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 23 Aug 2023 11:43 PM (GMT+05:30)

रूस में बुधवार को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान हादसे में 10 लोगों की मौत होने की खबर ...और पढ़ें

रूस में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त। (सांकेतिक तस्वीर/एपी)
रूस में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त। (सांकेतिक तस्वीर/एपी)

मॉस्को, रायटर। रूस में बुधवार को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान हादसे में 10 लोगों की मौत होने की खबर है। रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने आपातकालीन मंत्रालय का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

यात्रियों की सूची में प्रिगोझिन भी शामिल

समाचार एजेंसी रायटर्स ने बताया कि वैगनर प्रमुख येवेनगी प्रिगोझिन का नाम यात्रियों की सूची में शामिल था। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह खुद इस विमान में सवार थे या नहीं।

विमान हादसे में 10 की मौत

समाचार एजेंसी ने कहा कि इस बात की जांच चल रही है। रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि विमान में सवार सभी 10 यात्रियों की मौत हो गई है।

विमान में सवार थे 10 लोग

रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा एक निजी एम्ब्रेयर लिगेसी विमान टवर क्षेत्र के कुजेनकिनो गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि विमान में चालक दल के तीन सदस्यों सहित 10 लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में सवार सभी लोग मारे गए थे।

प्रिगोझिन ने किया था सैन्य विद्रोह

बता दें कि 62 वर्षीय प्रिगोझिन ने 23-24 जून को रूस में सैन्य विद्रोह का नेतृत्व किया था और तख्तापलट करने की कोशिश की थी। विद्रोह की कोशिश को बातचीत और समझौते से खत्म किया गया था। इसके बाद प्रिगोझिन बेलारूस में रह रहे थे। हालांकि, समझौते के बाद भी वह रूस में कई बार दिखे थे।