Move to Jagran APP

पुतिन और चिनफिंग के बीच यूक्रेन संघर्ष विराम पर हुई चर्चा, रूसी राष्ट्रपति को चीन आने का दिया न्योता

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को बीजिंग के प्रस्ताव पर चर्चा की। मास्को में वार्ता के दौरान यूक्रेन में संघर्ष विराम पर बातचीत हुई। चीन ने रूस को यूक्रेन युद्ध संकट को खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalPublished: Wed, 22 Mar 2023 12:11 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2023 12:11 AM (IST)
पुतिन और चिनफिंग के बीच यूक्रेन संघर्ष विराम पर हुई चर्चा, रूसी राष्ट्रपति को चीन आने का दिया न्योता
पुतिन और चिनफिंग के बीच यूक्रेन संघर्ष विराम पर हुई चर्चा (फोटो रायटर)

मास्को, एजेंसी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को बीजिंग के प्रस्ताव पर चर्चा की। मास्को में वार्ता के दौरान यूक्रेन में संघर्ष विराम पर बातचीत हुई। चीन ने रूस को यूक्रेन युद्ध संकट को खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भेजे गए चीनी प्रस्ताव को देखा है।

loksabha election banner

रूसी राष्ट्रपति को चीन आने का दिया न्योता

इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन से मुलाकात की। चिनफिंग ने कहा कि मैंने रूसी राष्ट्रपति को इस साल चीन आने का न्योता दिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि रूसी पीएम भी जल्द ही चीन आएंगे। इससे पहले सोमवार रात मास्को में चिनफिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की।

'पुतिन को राष्ट्रपति चुनाव में जनता का समर्थन मिलेगा'

शी चिनफिंग ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि व्लादिमीर पुतिन को अगले साल राष्ट्रपति चुनाव में जनता का समर्थन मिलेगा। चिनफिंग ने कहा कि मुझ भरोसा है कि रूस के लोग अच्छे कामों के लिए आपका समर्थन करेंगे। पुतिन साल 2000 में राष्ट्रपति चुने गए थे। दो बार राष्ट्रपति रहने के बाद वो चार साल के लिए पीएम रहे और फिर 2012 में राष्ट्रपति बने, 2018 में वो एक बार फिर चुने गए।

यूक्रेनी बच्चों के मामले को संयुक्त राष्ट्र में उठाएगा रूस

यूक्रेनी बच्चों को जबरन रूस ले जाने के आरोपों पर चर्चा के लिए रूस जल्द ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक बुलाएगा। इस बैठक में यूक्रेनी बच्चों को रूस ले जाने की वास्तविक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने इस मामले मे रूस के राष्ट्रपति व्लादिर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, जिसके बाद से यह मामला सुर्खियों में है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने मंगलवार को कहा कि रूस आइसीसी की घोषणा से पहले ही परिषद की बैठक बुलाने की योजना बना रहा था।

यूक्रेन ने रूसी मिसाइलों को मार गिराया

यूक्रेन रूस के बीच चल रहे युद्ध का अभी तक कोई परिणाम सामने नहीं आ रहा है। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी क्रूज मिसाइलों को हवाई हमले में नष्ट कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइलों को रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में दजानकोई शहर से ट्रेन से ले जाया जा रहा था। क्रीमिया पर 2014 से रूस का कब्जा है। हालांकि, यूक्रेन ने क्रीमिया विस्फोट और बाद में रूसी क्रूज मिसाइलों के नष्ट करने की जिम्मेदारी सीधे तौर पर नहीं ली है।

फुमियो किशिदा के दौरे से चीन चिंतित

चीन ने मंगलवार को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा द्वारा यूक्रेन की औचक यात्रा करने और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मास्को में अपने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के बाद यह कहते हुए उस पर निशाना साधा कि टोक्यो को स्थिति को बढ़ाने के बजाय इसे कम करने के लिए प्रयास करना चाहिए। जापानी टीवी चैनल एनएचके ने बताया कि किशिदा जो 19-21 मार्च तक नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर थे। उन्होंने सरकारी विमान के बजाय गुप्त रूप से चार्टर्ड विमान का उपयोग करके भारत से पोलैंड में प्रवेश किया। इससे बीजिंग आश्चर्यचकित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.