साइबेरिया में रूस का सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी 17 लोगों की मौत
रूस के साइबेरिया स्थित केमेरोवो क्षेत्र में एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार ...और पढ़ें

साइबेरिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
रूस के साइबेरिया में सैन्य परिवहन विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त।
विमान में सवार सभी 17 लोगों की दुखद मौत।
केमेरोवो क्षेत्र के यागुनोवो गांव के पास हादसा।
डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस के दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया स्थित केमेरोवो क्षेत्र में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई।
रूसी मीडिया आउटलेट इजवेस्तिया ने इस हादसे की पुष्टि की है।
यागुनोवो गांव के पास हुआ हादसा
स्थानीय गवर्नर इल्या सेरेड्युक ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैक्स पर अपने आधिकारिक चैनल के माध्यम से इस हादसे की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह सैन्य विमान केमेरोवो क्षेत्र के यागुनोवो गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हालांकि, गवर्नर की ओर से इस संबंध में अभी तक विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
दुर्घटना के कारणों का पता नहीं
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान किन परिस्थितियों में और किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन हादसे से जुड़े अन्य विवरण अभी सामने नहीं आ सके हैं। विशेषज्ञों की टीम द्वारा मामले की जांच शुरू किए जाने की संभावना है।