तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रूसी यान आइएसएस के लिए रवाना
रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग आर्तमेयेव अपने दो अमेरिकी सहयोगियों एंड्रयू फेस्टल और रिचर्ड आर्नोल्ड के साथ सोयूज की इस अंतरिक्ष यात्रा में शामिल हैं।
By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 07:14 PM (IST)
मॉस्को, आइएएनएस। रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज एमएस-08 तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) के लिए रवाना हो गया है। सोयूज ने कजाखिस्तान के बैकानूर कॉस्मोड्रोम से रूसी समयानुसार बुधवार रात आठ बजकर 44 मिनट पर उड़ान भरी। इसके शुक्रवार रात को आइएसएस पर पहुंचने की संभावना है।
रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग आर्तमेयेव अपने दो अमेरिकी सहयोगियों एंड्रयू फेस्टल और रिचर्ड आर्नोल्ड के साथ सोयूज की इस अंतरिक्ष यात्रा में शामिल हैं। आइएसएस पर पहले से ही अमेरिका, रूस और जापान के अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं। सोयूज अपने इस सफर पर इस साल रूस में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में इस्तेमाल होने वाली एक फुटबॉल भी अपने साथ ले गया है। इसे फिर धरती पर वापस लाया जाएगा। संभावना है कि इस फुटबॉल को जून में होने वाले विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले में इस्तेमाल किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें