Move to Jagran APP

अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन के लिए रूस का रसद से भरा रॉकेट रवाना

इसे रूस के सोयुज-2 (1A) रॉकेट से लांच किया गया। यह क्राफ्ट अपने साथ अंतरिक्ष यात्रियों के लिए पर्याप्‍त मात्रा में रसद ले गया है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 03:13 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 03:19 PM (IST)
अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन के लिए रूस का रसद से भरा रॉकेट रवाना

मॉस्‍को, एजेंसी। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन के लिए रसद से भरा MS-12 कार्गों स्‍पेशक्राफ्ट रवाना किया है। कार्गों स्‍पेशक्राफ्ट रूस का मानवरहित क्राफ्ट है। स्‍थानीय समयानुसार शाम को 6.35 बजे इसे रवाना किया गया। इसे रूस के सोयुज-2 (1A) रॉकेट से लांच किया गया। यह क्राफ्ट अपने साथ अंतरिक्ष यात्रियों के लिए पर्याप्‍त मात्रा में रसद ले गया है। 

loksabha election banner

इसके पूर्व गत वर्ष रूस और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी ने अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रसद से भरा रॉकेट रवाना किया था। इसमें नासा ने आइएसएस पर 3,350 किलोग्राम सामग्री भेजी थी। इसमें वहां रह रहे तीन अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आइसक्रीम और ताजे फल थे। पुराने प्लास्टिक को रीसाइकिल करने के लिए 3डी प्रिंटर भी भेजा गया है। मंगलवार को 20 साल पूरा करने जा रहे आइएसएस में अभी एक-एक अमेरिकी, जर्मन और रूसी अंतरिक्ष यात्री हैं।

वर्ष 2015 में रसद पहुंचाने में नाकाम रहा रूस 

चार वर्ष पूर्व रूस इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों को रसद पहुंचाने में नाकाम रहा। रूस का यह परीक्षण असफल रहा। मानव‍रहित स्‍पेस क्राफ्ट का वैज्ञानिकों से संपर्क टूट गया था। रूस के लिए यह दूसरा बड़ा झटका था।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.