विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूस की यूक्रेन को आखिरी चेतावनी, विदेशी नागरिकों को तुरंत कीव छोड़ने को कहा; बड़े हवाई हमलों का अलर्ट

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:38 AM (IST)

रूस ने शनिवार को भी मिसाइलों और ड्रोन से यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाया। इन हमलों में कीव ...और पढ़ें

रूस ने मिसाइलों और ड्रोन से यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाया

रूस ने मिसाइलों और ड्रोन से यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाया

HighLights

  1. रूस ने विदेशी नागरिकों और विदेशी राजनयिकों से कीव छोड़ने का अनुरोध किया 

  2. रूसी सुरक्षा बल यूक्रेनी शहरों में अब सटीक हमले करेंगे

कीव, रॉयटर। रूस ने शनिवार को भी मिसाइलों और ड्रोन से यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाया। इन हमलों में कीव के कई आवासीय व व्यावसायिक भवनों और ऊर्जा संयंत्रों को नुकसान हुआ है।

इन हमलों में हुए हताहतों की संख्या अभी पता नहीं चली है। इसके अतिरिक्त रूस ने ओडेसा बंदरगाह पर लंगर डाले मालवाही जहाज पर हमला कर उसे भी नुकसान पहुंचाया है।

इस बीच रूस ने विदेशी नागरिकों और विदेशी राजनयिकों से कीव छोड़ने का अनुरोध किया है। कहा है कि यूक्रेन ने जिस तरह से रूस के नागरिक और औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाया है, उसका उसे खामियाजा उठाना होगा।

रूसी सुरक्षा बल यूक्रेनी शहरों में अब सटीक हमले करेंगे। शनिवार को यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के कब्जे वाले जपोरीजिया में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दस घायल हुए हैं। हमले में जपोरीजिया के परमाणु बिजलीघर के बाहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भंग हो गई है।