यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Moon Mission: लगभग 50 साल बाद आज पहले मून मिशन को लॉन्च करेगा रूस, क्या चंद्रयान-3 के रास्ते पर आएगा लूना-25?
करीब 50 साल बाद रूस चांद की तरफ बड़ा कदम बढ़ाने की तैयारी में है। रूस के एक अधिकारी ने बताया है कि शुक्रवार को देश के पहले मून मिशन को लॉन्च किया जाएगा। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के अनुसार 1976 के बाद रूस का पहला लूना-25 मून लैंडर लॉन्च होने जा रहा है। इसे मास्को से लगभग 3450 मील पूरब में स्थित वोस्तोचनी कोस्मोड्रोम से लॉन्च किया जाएगा।

HighLights
- रूस का लूना-25 मून लैंडर भी 23 अगस्त को पहुंच सकता है चंद्रमा पर
- लूना-25 और चंद्रयान-3 दोनों मिशन एक-दूसरे के रास्ते में नहीं आएंगे
लंदन, एपी। करीब 50 साल बाद रूस चांद की तरफ बड़ा कदम बढ़ाने की तैयारी में है। दरअसल, भारत के चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिग के बाद रूस अपने मून मिशन को लांच करने की तैयारी में है।
लूना-25 मून लैंडर होगा लॉन्च
रूस के एक अधिकारी ने बताया है कि शुक्रवार को देश के पहले मून मिशन (Moon Mission) को लॉन्च किया जाएगा। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के अनुसार,
1976 के बाद रूस का पहला लूना-25 मून लैंडर लॉन्च होने जा रहा है। इसे मास्को से लगभग 3,450 मील (5,550 किमी) पूरब में स्थित वोस्तोचनी कोस्मोड्रोम से लॉन्च किया जाएगा।
रोस्कोस्मोस ने क्या कुछ कहा?
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि लूना-25 के प्रक्षेपण के लिए सोयुज-2 रॉकेट की मदद ली जाएगी। इसे चांद तक पहुंचने में करीब चार हफ्ते लगेंगे यानी, 23 अगस्त को चंद्रमा पर पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, चंद्रयान-3 भी 23 अगस्त को साउथ पोल पर लैंडिंग कर सकता है।
रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने बताया,
उसके लूना-25 अंतरिक्ष यान को चंद्रमा पर उड़ान भरने में पांच दिन लगेंगे और फिर ध्रुव के पास तीन संभावित लैंडिंग स्थलों में से एक पर उतरने से पहले लूना-25 चांद की कक्षा में पांच से सात दिन बिताएगा।
'चांद पर सभी के लिए पर्याप्त जगह'
रोस्कोस्मोस की मानें तो लूना-25 और चंद्रयान-3, दोनों मिशन एक-दूसरे के रास्ते में नहीं आएंगे। एजेंसी के अनुसार, दोनों मिशन में लैंडिंग के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की योजना है।
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमास के अनुसार, ऐसा कोई खतरा नहीं है कि दोनों मिशन एक-दूसरे से टकराएंगे या फिर हस्तक्षेप करें। चांद पर सभी के लिए पर्याप्त जगह है।