टिलरसन के बाद अमेरिका के साथ रचनात्मक संबंध को लेकर आशान्वित रूस
क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि दोनों देशों के बीच रचनात्मक वार्ता और अच्छे रिश्ते की उम्मीद है।
By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 14 Mar 2018 03:45 PM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2018 03:45 PM (IST)
मॉस्को (रायटर्स)। क्रेमलिन ने बुधवार को अमेरिका और रूस के बीच सकारात्मक संबंध को लेकर उम्मीद जतायी। अमेरिका के विदेश सचिव पद से रेक्स टिलरसन के हटाए जाने के बाद रूस की ओर से यह बयान आया है कि मॉस्को व वाशिंगटन के बीच रचनात्मक वार्ता शुरू की जा सकती है।
उत्तर कोरिया, रूस व इरान पर नीतियों को लेकर दरारों को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को टिलरसन को विदेश मंत्री के पद से हटा दिया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि दोनों देशों के बीच रचनात्मक वार्ता और अच्छे रिश्ते की उम्मीद है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें