विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्त हो तो ऐसा... अमेरिका ने भारत पर लगाए आरोप तो भड़क उठा रूस, कहा- लोकसभा चुनाव में दखल देना चाहता है US

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 09 May 2024 11:52 AM (IST)

Russia angry on US खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के मामले में रूस ने भारत का समर्थन किया है। ...और पढ़ें

Russia angry on US भारत के समर्थन में आया रूस।
Russia angry on US भारत के समर्थन में आया रूस।

एएनआई, मॉस्को। Russia angry on US खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के अमेरिका के आरोपों को खारिज करते हुए आज रूस ने भारत का समर्थन किया है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वाशिंगटन ने अभी तक इसमें किसी भारतीय के शामिल होने का कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है। 

US के पास कोई सबूत नहीं

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि हमारे पास मौजूद जानकारी के अनुसार वाशिंगटन ने अभी तक किसी पन्नू की हत्या की कोशिश में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता का कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है। सबूत के अभाव में इस विषय पर अटकलें अस्वीकार्य हैं।

रूसी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका भारत का अपमान कर रहा है। दरअसल, रूसी प्रवक्ता की टिप्पणी अमेरिका के उस आरोप के खिलाफ आई है, जिसमें यूएस ने पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के एजेंट के शामिल होने की बात कही थी। 

दरअसल, अमेरिकी समाचार पत्र 'द वाशिंगटन पोस्ट' में कहा गया था कि भारत रूस और सऊदी अरब की तरह ही अपने दुश्मनों के खिलाफ गुप्त कार्रवाई की कोशिश कर रहा है। 

अमेरिका पर बरसीं रूसी प्रवक्ता

रूस ने कहा कि अमेरिका ने भारत के खिलाफ नियमित रूप से निराधार आरोप लगाए हैं। रूस ने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों पर भी निराधार आरोप लगाना अमेरिका का काम हो गया है। रूसी प्रवक्ता ने कहा कि मुझे यकीन है कि यह औपनिवेशिक काल की मानसिकता और साम्राज्यवाद से आया है।