Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे रूस के विदेश मंत्री, यूक्रेन के खिलाफ सैन्य उपकरण देने का अमेरिका ने किया दावा

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 03:05 PM (IST)

    मॉस्को को हथियारों की आपूर्ति के दावों के बीच रूस के विदेश मंत्री उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे।गौरतलब है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने राष्ट्रपत ...और पढ़ें

    Hero Image
    उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे रूस के विदेश मंत्री (Image: AP)

    एपी, मोस्को। Russia Visit North Korea: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस हफ्ते उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे। रूस की यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब अमेरिका ने दावा किया है कि प्योंगयांग ने यूक्रेन में लड़ाई में उपयोग के लिए रूस को युद्ध सामग्री और सैन्य उपकरण दिए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया से उपकरण और गोला-बारूद के 1,000 से अधिक कंटेनर रूस भेजे गए हैं।

    सर्गेई लावरोव जाएंगे उत्तर कोरिया 

    मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि सर्गेई लावरोव बुधवार और गुरुवार (18 और 19 अक्टूबर) को उत्तर कोरिया में होंगे। इसमें यह नहीं बताया गया कि वह उत्तर कोरिया में किससे मिलेंगे या इस यात्रा का उद्देश्य क्या होगा?

    गौरतलब है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने और प्रमुख सैन्य स्थलों का दौरा करने के लिए पिछले महीने रूस की यात्रा की थी। बता दें कि यूक्रेन के साथ लंबे संघर्ष के कारण रूस का युद्ध सामग्री भंडार खत्म हो चुका है। रूस की मदद के लिए उत्तर कोरिया की संभावित योजना को लेकर कई अटकलें शुरू हो गई हैं।

    व्हाइट हाउस का दावा

    व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि किम उत्तर कोरिया के सैन्य और परमाणु कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए युद्ध सामग्री के बदले में परिष्कृत रूसी हथियार प्रौद्योगिकियों की मांग कर रहा है।

    व्हाइट हाउस ने इसको लेकर कई तस्वीरें जारी कीं, जिसमें देखा जा सकता है कि कंटेनरों को ट्रेन के माध्यम से दक्षिण-पश्चिमी रूस ले जाने से पहले रूसी ध्वज वाले जहाज पर लादा जा रहा है। व्हाइट हाउस के अनुसार, कंटेनर 7 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच भेजे गए थे।

    यह भी पढ़े: PM नेतन्याहू का एलान- दक्षिणी गाजा में सीजफायर पर नहीं लगेगी रोक, Hamas के कब्जे में 199 लोग

    यह भी पढ़े:  Israel-Hamas War: बाइडन ने मारी पलटी, अब तक 4000 से ज्यादा लोगों की हुई मौत; युद्ध के 10वें दिन तक क्या-क्या हुआ?