Move to Jagran APP

रूस का अमेरिकी युद्धपोत खदेड़ने का दावा, अमेरिका का इनकार

मॉस्को के मुताबिक मंगलवार को रूसी विध्वंसक एडमिरल विनोग्रादोव ने मिसाइलों से लैस अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत यूएसएस जॉन एस मैक्केन को मौखिक रूप से उसके क्षेत्र से बाहर रहने की चेतावनी दी है। साथ ही तटस्थ जलक्षेत्र में लौटने को कहा।

By Neel RajputEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 09:16 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 09:16 AM (IST)
अमेरिका ने रूस के दावों को ठुकराया

मॉस्को, रायटर। जापान के समुद्र में रूस और अमेरिकी नौसेनाओं के बीच रस्साकसी बढ़ गई है। रूस ने कहा है कि जापान के समुद्र में उसके युद्धपोत ने अवैध गतिविधियां कर रहे एक अमेरिकी नौसैनिक जहाज को खदेड़ दिया है। जबकि अमेरिकी नौसेना ने अपने किसी जहाज की ऐसी गतिविधि से साफ इनकार करते हुए रूस पर मनगढ़ंत आरोप लगाने की बात कही है।

loksabha election banner

मॉस्को के मुताबिक मंगलवार को रूसी विध्वंसक एडमिरल विनोग्रादोव ने मिसाइलों से लैस अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत यूएसएस जॉन एस मैक्केन को मौखिक रूप से उसके क्षेत्र से बाहर रहने की चेतावनी दी है। साथ ही तटस्थ जलक्षेत्र में लौटने को कहा। रूस का कहना है कि पैसेफिक फ्लीट का युद्धपोत अमेरिकी विध्वंसक जहाज का पीछा करते हुए 'पीटर द ग्रेट गल्फ' तक गया है। उसने दावा किया है कि अमेरिकी युद्धपोत देर रात रूसी जल क्षेत्र में दो किलोमीटर अंदर तक घुस आया था।

दूसरी ओर, अमेरिकी नौसेना का कहना है कि पूरे समय उनके युद्धपोत अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ही रहे हैं। उन्होंने रूस के दावों को पूरी तरह से ठुकरा दिया है। अमेरिकी नौसेना की सातवीं फ्लीट के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जोइ केली ने कहा कि अमेरिका कभी भी किसी के क्षेत्र में चोरी-छिपे घुसपैठ नहीं करता है। हम रूस की नौसेना के दावों को अस्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे फ्रीडम ऑफ नेविगेशन अभियान के संबंध में रूस ने झूठ बोला है। उल्लेखनीय है कि समुद्री क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं कम ही होती हैं। लेकिन इससे अब रूस और अमेरिका के बीच कूटनीतिक और सैन्य रिश्तों में खटास बढ़ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.