विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिसमस पर 70 मिसाइलों और 100 ड्रोन से यूक्रेन पर रूस का हमला, जेलेंस्की ने लगाया पुतिन पर बड़ा आरोप

Published: Wed, 25 Dec 2024 05:38 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2024 05:47 PM (IST)

रूस ने क्रिसमस पर यूक्रेन पर 70 मिसाइलों और 100 ड्रोन से एक साथ हमला किया है। रूसी हमलों में ...और पढ़ें

क्रिसमस पर रूस ने किया बड़ा हमला। ( सभी फोटो- रॉयटर्स)
क्रिसमस पर रूस ने किया बड़ा हमला। ( सभी फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. रूसी हमले में थर्मल पावर स्टेशन को निशाना बनाया गया।
  2. कड़कड़ाती सर्दी में पांच लाख लोग बिना हीटिंग सुविधा के।
  3. कई लोगों को मजबूरन मेट्रो स्टेशनों पर लेनी पड़ी शरण।

एपी, कीव। रूस ने क्रिसमस पर यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। हमले में एक थर्मल पावर प्लांट क्षतिग्रस्त हो गया और लोगों को क्रिसमस की सुबह मेट्रो स्टेशनों में शरण लेनी पड़ी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हमले में बैलिस्टिक समेत 70 से अधिक मिसाइलों और 100 से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

जानबूझकर पुतिन ने क्रिसमस को चुना

उन्होंने कहा कि पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस को चुना। इससे ज्यादा अमानवीय क्या हो सकता है। वे यूक्रेन में ब्लैकआउट लाना चाह रहे हैं। रूस सर्दियों को हथियार बना रहा। हमलों पर रूस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। यूक्रेन 50 मिसाइलों और बड़ी संख्या में ड्रोन को मार गिराने में कामयाब रहा।

कई स्थानों पर ब्लैकआउट

जेलेंस्की ने कहा कि खार्कीव में तापमान शून्य के करीब था और पांच लाख लोग बिना हीटिंग सुविधा के रहने को मजबूर हुए। छह लोग घायल हुए हैं। कीव और अन्य स्थानों पर ब्लैकआउट हो गया। यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि एक रूसी मिसाइल मोल्दोवन और रोमानियाई हवाई क्षेत्र से गुजरी।

पावर ग्रिड पर हुआ 13वां हमला

यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने कहा कि यह इस साल यूक्रेन के पावर ग्रिड पर 13वां हमला है। डीटीईके के सीईओ ने कहा कि क्रिसमस का जश्न मना रहे लाखों शांतिप्रिय लोगों को रोशनी और हीटिंग सुविधा से वंचित करना घृणित कार्य है, जिसका जवाब दिया जाना चाहिए। अमेरिका की राजदूत ब्रिजेट ब्रिंक ने हमले को रूस का यूक्रेन को क्रिसमस उपहार बताया। 

ऊर्जा केंद्रों को निशाना बना रहा रूस

यूक्रेन की सेना ने कहा कि 59 रूसी मिसाइलों और 54 ड्रोन को मार गिराया गया है। रूस ने इस साल वसंत से यूक्रेनी ऊर्जा क्षेत्र पर हमले तेज कर दिए हैं। इससे यूक्रेन की लगभग आधी उत्पादन क्षमता को नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि खार्कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने टेलीग्राम पर कहा कि नागरिक गैर-आवासीय बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। सुबह से ही रूसी सेना दनिप्रो क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर हमला कर रही है। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री जर्मन गैलुशेंको ने फेसबुक पर कहा कि रूस बिजली क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है। बिजली आपूर्ति पर रोक लगा दी गई।

यह भी पढ़ें: 3 महीने बाद फिर फटा दुनिया का सबसे एक्टिव ज्वालामुखी, 260 फीट तक उठा लावा; सामने आया वीडियो

यह भी पढ़ें: मैं 22 साल कांग्रेस में था, राजीव भवन में कभी नहीं देखी बाबासाहेब की फोटो; कांग्रेस पर भड़के हिमंत सरमा