रूस में नाबालिग का हाई-वोस्टेज ड्रामा, चार खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारकर हुआ मौके से फरार
रूस के रोस्तोव में एक नाबालिग लड़के ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए चार खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी।

चार खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारकर फरार हुआ नाबालिग। (सोशल मीडिया)
HighLights
नाबालिग ने रोस्तोव में चार खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी।
हादसे के बाद नाबालिग चालक मौके से पैदल भागा।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियां कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
डिजिटल डेस्क, रोस्तोव। रूस के रोस्तोव से एक किशोर की लापरवाही का वीडियो सामने आया है। जिसने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी।
खबरों के मुताबिक, एक नाबालिग लड़का कार चलाते हुए अपना कंट्रोल खो बैठा और एक के बाद एक चार खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी। चारों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसी का बम्पर टूट गया तो कोई साइड के पूरी तरह पिचक गई।
गाड़ी छोड़कर भागा किशोर
गाड़ी टकराने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल कर आए, लेकिन नाबालिग ने गाड़ी रोकने के बजाए वहां से भागने की और वह जल्दबाजी में पैदल ही भागता हुआ नजर आया।
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।