Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War: जमीन पर लेट पुतिन ने स्नाइपर राइफल से लगाया निशाना, युद्ध में सैनिकों को लेकर जताया समर्थन

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Fri, 21 Oct 2022 04:15 AM (IST)

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के लिए रवाना होने वाले आरक्षित सैनिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। कुछ दिनों के प्रशिक्षण के बाद इन आरक्षित सैनिकों को सैन्य मोर्चे पर भेजा जा रहा है। इस दौरान पुतिन ने स्नाइपर राइफल से खुद भी निशाने लगाए।

    Hero Image
    पुतिन ने स्नाइपर राइफल से लगाया निशाना

    मास्को, रायटर: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के लिए रवाना होने वाले आरक्षित सैनिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। कुछ दिनों के प्रशिक्षण के बाद इन आरक्षित सैनिकों को सैन्य मोर्चे पर भेजा जा रहा है। इस दौरान पुतिन ने स्नाइपर राइफल से खुद भी निशाने लगाए। निशाना लगाने के लिए पुतिन ने भारी राइफल को फिट किया, खुद जमीन पर लेटकर पोजीशन ली और फायर किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुतिन ने स्नाइपर राइफल से लगाया निशाना

    फायरिंग के दौरान पुतिन ने अपने कोट और अन्य वस्त्रों पर धूल लगने की भी परवाह नहीं की। फायरिंग के बाद पुतिन ने नजदीक खड़े एक सैनिक के कंधे को थपथपाया और शुभकामना दी। लंबी नली वाली स्नाइपर राइफल से दूर के लक्ष्य पर निशाना लगाया जाता है। इसमें टेलीस्कोप लगा होता है। विशेषज्ञों के अनुसार पुतिन ने ऐसा यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए किया। मास्को के नजदीक रियाजान में स्थित प्रशिक्षण केंद्र के दौरे में पुतिन के साथ रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू भी थे।