विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ट्रंप अगर राष्ट्रपति होते तो टाला जा सकता था रूस-यूक्रेन संघर्ष'; पुतिन बोले- हम अमेरिका के साथ बातचीत को तैयार

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 25 Jan 2025 02:24 AM (IST)

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को दोहराया कि अगर वह 2022 में ...और पढ़ें

'ट्रंप अगर राष्ट्रपति होते तो टाला जा सकता था रूस-यूक्रेन संघर्ष'- पुतिन (फोटो- रॉयटर)
'ट्रंप अगर राष्ट्रपति होते तो टाला जा सकता था रूस-यूक्रेन संघर्ष'- पुतिन (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. ट्रंप बोले यूक्रेन के साथ समझौता करें पुतिन, जेलेंस्की वार्ता के लिए तैयार
  2. पुतिन बोले मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ हमारा हमेशा भरोसेमंद रिश्ता रहा

 एपी, मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को दोहराया कि अगर वह 2022 में व्हाइट हाउस में होते तो यूक्रेन में संघर्ष को रोका जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि मॉस्को व्यापक मुद्दों पर अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है। रूसी राज्य टेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार में, पुतिन ने ट्रंप की चतुर और व्यावहारिक व्यक्ति के रूप में प्रशंसा की।

मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ हमारा हमेशा भरोसेमंद रिश्ता रहा- पुतिन

पुतिन ने कहा कि मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ हमारा हमेशा भरोसेमंद रिश्ता रहा है। मैं उनसे असहमत नहीं हो सकता कि अगर वह राष्ट्रपति होते, अगर उन्होंने 2020 में उनसे जीत नहीं चुराई होती, तो 2022 में यूक्रेन में उभरे संकट से बचा जा सकता था।

ट्रम्प ने यह भी बार-बार कहा है कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो संघर्ष शुरू नहीं होने देते। 2022 में पुतिन द्वारा हजारों सैनिकों को भेजने से पहले कीव की सेनाओं और मॉस्को के साथ गठबंधन करने वाले अलगाववादियों के बीच देश के पूर्व में लड़ाई बढ़ गई थी।

ट्रंप के साथ चर्चा के लिए तैयार : पुतिन

रायटर के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि वह यूक्रेन युद्ध जैसे मुद्दों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं। पुतिन ने कहा, यह हमारे लिए बेहतर होगा कि आज की वास्तविकताओं के आधार पर मिलें। उन सभी क्षेत्रों पर बात करें जो अमेरिका और रूस दोनों के हित में हैं। हम तैयार हैं. लेकिन, मैं दोहराता हूं, यह वार्ता निश्चित रूप से, वर्तमान अमेरिकी प्रशासन के निर्णयों और विकल्पों पर निर्भर करता है। टैरिफ लगाने की ट्रंप की धमकियों को लेकर पुतिन ने कहा कि उन्हें ट्रंप से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

यूक्रेन के साथ समझौता करें पुतिन, जेलेंस्की वार्ता के लिए तैयार: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के साथ समझौता करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे जितनी जल्दी हो सके पुतिन से मुलाकात करेंगे। इस बीच ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से संपर्क करेंगे।

गुरुवार को ओवल आफिस में पत्रकारों से राष्ट्रपति ने कहा, मुझे लगता है कि उन्हें (पुतिन को) समझौता करना चाहिए। मुझे लगता है, जैसा कि मैंने सुना है, पुतिन मुझसे मिलना चाहते हैं। हम जितनी जल्दी हो सके मिलेंगे। मैं तुरंत मिलूंगा। प्रतिदिन इतने अधिक सैनिक मारे जा रहे हैं, जितने जितनी हमने दशकों में नहीं देखी। युद्ध समाप्त होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 'ये तो बस शुरुआत है', Trump के राष्ट्रपति बनते ही 538 अवैध प्रवासी गिरफ्तार; एक आतंकवादी को भी किया गया डिपोर्ट