विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये तो बस शुरुआत है', Trump के राष्ट्रपति बनते ही 538 अवैध प्रवासी गिरफ्तार; एक आतंकवादी को भी किया गया डिपोर्ट

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 24 Jan 2025 01:57 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2025 02:00 PM (IST)

Trump On Illegal Immigrants अमेरिका में सैकड़ों अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें निर्वासित किया गया। व्हाइट हाउस ...और पढ़ें

अमेरिका में ने 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)
अमेरिका में ने 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

रॉयटर्स, वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन लगातार अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी बीच गुरुवार को अमेरिका में  सैकड़ों अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें निर्वासित किया गया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है और सैन्य विमान का उपयोग करके सैकड़ों को निर्वासित किया है।

एक संदिग्ध आतंकवादी भी गिरफ्तार

 कैरोलिन लेविट ने कहा,"ट्रम्प प्रशासन ने 538 अवैध अप्रवासी अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक संदिग्ध आतंकवादी, ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के चार सदस्य और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के दोषी कई अवैध अपराधी शामिल हैं।"

उन्होंने कहा, "ट्रंप प्रशासन ने सैकड़ों अवैध अप्रवासी अपराधियों को सैन्य विमानों के  जरिए निर्वासित भी किया। इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान अच्छी तरह से चल रहा है। वादे किए गए। वादे पूरे किए गए।"  व्हाइट हाउस ने आगे कहा कि हमारे देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए  सरकार द्वारा यह एक छोटी सी झलक है।

फिर से बनाई जाएगी मैक्सिको पर दीवार 

राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई अहम फैसले लिए। उन्होंने सबसे पहले बाइडन प्रशासन के 78 फैसले रद कर दिए। वहीं, यूएस-मेक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। इसके अलावा ट्रंप ने एलान कर दिया कि मैक्सिको सीमा पर फिर से दीवार बनाई जाएगी।

रक्षा विभाग ने बुधवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के आव्रजन आदेशों को पूरा करने के लिए दक्षिणी सीमा पर अतिरिक्त 1,500 सैनिक भेजे जाएंगे। वहां पहले से ही लगभग 2,500 अमेरिकी राष्ट्रीय गार्ड और रिजर्व बल मौजूद हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से सैनिक या यूनिट जाएंगी।

यह भी पढ़ें: 'मैं आपको साफ भाषा में समझा दूं कि...', ग्रीनलैंड पर दिए ट्रंप के बयान पर भड़के डेनमार्क सांसद; किया अपशब्दों का इस्तेमाल