'आईटी उद्योग का दिग्गज है भारत', ग्लोबल मंच पर पुतिन का बड़ा बयान; बोले- जी-7 देशों को पीछे छोड़ रहा ब्रिक्स
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को आईटी उद्योग का एक दिग्गज करार दिया। शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक ...और पढ़ें

पुतिन ने भारत को आईटी उद्योग का दिग्गज बताया (फोटो- रॉयटर)
HighLights
अन्नामलाई के 'इधु नम्मा इयक्कम' आंदोलन को मिला जनता का अभूतपूर्व समर्थन
समर्थकों ने कांचीपुरम में विशेष पूजा की, अन्नामलाई के आंदोलन को मिला रिकॉर्ड समर्थन
एएनआई, मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को आईटी उद्योग का एक दिग्गज करार दिया। शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच, 2026 में उन्होंने भारत की आईटी क्षेत्र में मजबूत स्थिति का उल्लेख किया।
पुतिन ने कहा, मैं अपने एक और महत्वपूर्ण साझेदार भारत का स्वागत करना चाहता हूं, जो आइटी उद्योग में अग्रणी देशों में से एक है। वैश्विक सॉफ्टवेयर बाजार में इसकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है।
विश्व जीडीपी में ब्रिक्स देशों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत
पुतिन ने यह भी कहा कि विश्व जीडीपी में ब्रिक्स देशों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि जी-7 देशों की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत से कम है और ब्रिक्स देशों का नेतृत्व लगातार बढ़ता रहेगा।
महत्वपूर्ण बात यह है कि विकास के नए केंद्र अपनी विकास यात्रा स्वयं तय करना चाहते हैं। वे मूल्यवर्धित उत्पादों में अधिक हिस्सेदारी चाहते हैं और अपने स्वयं के ब्रांड, मानक और क्षमताएं विकसित करना चाहते हैं।
यदि आप पिछले पांच वर्षों में वैश्विक जीडीपी की गतिशीलता पर नजर डालें, तो आप देखेंगे कि वार्षिक वृद्धि का लगभग आधा हिस्सा-49 प्रतिशत ब्रिक्स देशों का है, जबकि तथाकथित ग्रुप आफ सेवन का योगदान 18 प्रतिशत अनुमानित है।
ब्रिक्स ने 2020 में ही जी-7 को पीछे छोड़ दिया था
पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स ने 2020 में ही जी-7 को पीछे छोड़ दिया था। यह अंतर और बढ़ने की उम्मीद है। ब्रिक्स लगातार अधिक गति से विकास करेगा। जहां जी-7 की विकास दर अधिकतम 1.1 प्रतिशत प्रति वर्ष रहने का अनुमान है, वहीं ब्रिक्स देशों की विकास दर चार प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान है। ये केवल हमारे आंकड़े नहीं हैं।
कहा कहा कि विश्व बैंक और आइएमएफ भी यही कहते हैं। स्वाभाविक रूप से, जहां विकास सबसे अधिक गतिशील है और जहां उत्पादन और बिक्री की संभावनाएं हैं, वहां निवेश करना अधिक आकर्षक होता है। परिणामस्वरूप, वैश्विक व्यापार और वित्तीय प्रणाली का केंद्र पहले से ही बदल रहा है और यह प्रवृत्ति जारी रहेगी।
बैठक का जेलेंस्की का प्रस्ताव ठुकराया
एपी के अनुसार, पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा दिए गए बैठक के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए पुतिन ने जेलेंस्की के बैठक के प्रस्ताव वाले खुले पत्र को "अशिष्ट" बताया। कहा कि क्या यह व्यक्तिगत बैठकों और वार्ताओं के लिए परिस्थितियां बनाने का सही तरीका है? मुझे इस बैठक का कोई अर्थ नहीं दिखता।
