Move to Jagran APP

रूस में पिछले 24 घंटों में 6,000 से अधिक नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए

कुल रिकवरी अब 906462 लोगों की हो चुकी है पिछले दिन 5255 लोग ठीक हुए मास्को में 919 और स्टावरोपोल क्षेत्र में 210 लोग ठीक हुए।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 02:32 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 02:32 PM (IST)
रूस में पिछले 24 घंटों में 6,000 से अधिक नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए
रूस में पिछले 24 घंटों में 6,000 से अधिक नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए

मास्को, एएनआइ। रूस के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने शनिवार को कहा, रूस में स्वास्थ्य अधिकारियों ने पिछले 24 घंटों में 6,065 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए हैं। इससे एक दिन 5,905 मामले हुए थे। बीते दिन, रूस के 84 क्षेत्रों में 6,065 नए COVID-19 मामलों की पुष्टि की गई। प्रतिक्रिया केंद्र ने कहा कि रूस का टोल अब 1,097,251 मामलों तक पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नए पाए गए मामलों में से 825 मॉस्को में, 212 सेंट पीटर्सबर्ग में और 180 रोस्तोव क्षेत्र में मिले हैं। पिछले घंटों 144 नई मौतें भी हुई हैं, जिनमें सेंटपेटर्सबर्ग में 18 और मास्को में 11 शामिल हैं। इससे रूस का मृत्यु टोल 19,339 हो गया है। कुल रिकवरी अब 906,462 लोगों की हो चुकी है, पिछले दिन 5,255 लोग ठीक हुए, मास्को में 919 और स्टावरोपोल क्षेत्र में 210 लोग ठीक हुए। 

loksabha election banner

कोरोना वायरस महामारी का कहर भारत पर सबसे ज्यादा पड़ा है। भारत इस महामारी के खिलाफ डटकर मुकाबला कर रहा है। भारत में अब हर दिन 90 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं लेकिन इस बीच भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। दुनिया में कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों के मामले में अब भारत पहले नंबर पर पहुंच गया है। भारत ने अमेरिका को भी पछाड़ दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना से ठीक हुए मरीजों के मामले में भारत, अमेरिका से आगे निकल गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 42 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.