विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यूक्रेन में विदेशी सैनिक अस्वीकार्य', ट्रंप के दूतों से मुलाकात में पुतिन का साफ संदेश

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:43 PM (IST)

पुतिन ने कहा कि हमने शुरुआत से ही साफ कहा है कि यूक्रेनी क्षेत्र पर किसी भी विदेशी सेना की ...और पढ़ें

पुतिन ने ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और कुशनर से मुलाकात की (फोटो- रॉयटर)

पुतिन ने ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और कुशनर से मुलाकात की (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. पुतिन ने ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और कुशनर से मुलाकात की

  2. अमेरिका ने कहा कि रूस और यूक्रेन ने कई सिद्धांतों पर सहमति बना ली है

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव अभी कम नहीं हुआ है। शांति वार्ता के बीच दोनों देश लगातार एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चेतावनी दी कि यूक्रेन में किसी भी विदेशी सैनिक की तैनाती को रूस वैध निशाना माना जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी रूस की सुरक्षा के लिए खतरा है।

पुतिन ने ये बातें क्रेमलिन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जारेड कुशनर से मुलाकात के दौरान कही। बैठक में रूस के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव, रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव और राष्ट्रपति दूत किरिल दिमित्रीव भी मौजूद थे।

क्रेमलिन के बयान और रॉयटर की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने कहा कि हमने शुरुआत से ही साफ कहा है कि यूक्रेनी क्षेत्र पर किसी भी विदेशी सेना की मौजूदगी हमारे लिए बिल्कुल अस्वीकार्य है, क्योंकि हम मानते हैं कि यह रूसी संघ की सुरक्षा को खतरा पहुंचाती है।

उन्होंने यूरोपीय देशों के इरादे का जिक्र करते हुए कहा कि शांति समझौते के बाद वे यूक्रेन में सैनिक भेजना चाहते हैं। इसका क्या मतलब है? हम पहले ही कह चुके हैं कि हमारे लिए यह वैध निशाना है, यानी युद्ध तुरंत फिर शुरू हो जाएगा।

पुतिन ने जोर दिया कि रूस अस्थायी रोक नहीं, बल्कि शाश्वत शांति चाहता है। उन्होंने अमेरिका से कहा कि वह यूरोप के साथ काम करे ताकि यूरोपीय देश तय करें कि वे शांति चाहते हैं या युद्ध।

कुशनर ने बैठक में कहा कि रूस और यूक्रेन ने कई सिद्धांतों पर सहमति बना ली है, लेकिन शांति लागू करने के तरीकों पर अभी मतभेद बाकी हैं। उन्होंने यूरोपीय देशों की भागीदारी का भी मुद्दा उठाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।