रूस के एक चर्च में हमला, पांच मरे
रूसी न्यूज एजेंसी ने बताया कि ईसाईयों के पर्व मास्लेनित्सा के लिए चर्च में लोग इकट्ठा हुए थे तभी यह हमला हुआ।
मॉस्को (रायटर्स)। रूस के दागेस्तान में रविवार को चर्च से निकल रही भीड़ पर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। रूसी न्यूज एजेंसी ने स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। दागेस्तान के मुस्लिम बहुल वाले किजलियार के गांव में यह हमला हुआ।
काकेशस चेचेन्या की सीमा पर है जहां 1991 के बाद से मॉस्को ने अलगाववादियों व कट्टरपंथी धार्मिक समुदाय के खिलाफ दो युद्ध का नेतृत्व किया और जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गए।
रूसी न्यूज एजेंसी ने बताया कि ईसाईयों के पर्व मास्लेनित्सा के लिए चर्च में लोग इकट्ठा हुए थे तभी यह हमला हुआ। हमलावर की पहचान 22 वर्षीय स्थानीय शख्स के तौर पर हुई। तास न्यूज एजेंसी के अनुसार, ड्यूटी पर नियुक्त सुरक्षा बलों ने हमले के तुरंत बाद उसे मार गिराया। हमलावर के पास से राइफल, गोलिया और एक चाकू बरामद किया गया। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में मारे गए सभी पीड़ित महिलाएं हैं।