Move to Jagran APP

Russia Ukraine War: रूस ने बदली युद्ध की रणनीति, नागरिकों और गैर सैन्य ठिकानों पर शुरू किए हमले

Russia Ukraine War रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच यूरोपियन एक्सटर्नल एक्शन सर्विस के महासचिव स्टीफानो सनिनो ने कहा है कि पुतिन स्पेशल ऑपरेशन के कॉन्सेप्ट से हट गए हैं। अब वो नाटो और पश्चिम के खिलाफ युद्ध के कॉन्सेप्ट में चले गए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Fri, 27 Jan 2023 02:57 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2023 02:57 PM (IST)
Russia Ukraine War: रूस ने बदली युद्ध की रणनीति, नागरिकों और गैर सैन्य ठिकानों पर शुरू किए हमले
Russia shifts focus in Russia Ukraine War

टोक्यो, एजेंसी। Russia Ukraine War Update: यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध को रूस "एक अलग चरण" में ले गया है। वो नागरिकों और गैर सैन्य ठिकानों पर अंधाधुंध हमले कर रहा है। यूक्रेन को उन्नत टैंक भेजने के साथ ही जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ से इस हालिया कदम के लिए मॉस्को की आलोचना की गई है। यूरोपियन यूनियन की यूरोपियन एक्सटर्नल एक्शन सर्विस के महासचिव स्टीफानो सनिनो ने यूक्रेन में सैन्य उपकरणों को भेजने के जर्मनी और अमेरिकी प्रावधानों का बचाव किया। उन्होंने नाटो और पश्चिम पर युद्ध छेड़ने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की।

loksabha election banner

युद्ध में यूक्रेन को बचाने के लिए दिए टैंक

एशिया-प्रशांत दौरे के हिस्से के रूप में स्टीफानो सनिनो ने टोक्यो में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुतिन स्पेशल ऑपरेशन के कॉन्सेप्ट से हट गए हैं। अब वो "नाटो और पश्चिम के खिलाफ युद्ध के कॉन्सेप्ट में चले गए हैं।" उन्होंने कहा कि जर्मन और अमेरिकी टैंक यूक्रेन को हमलावर बनाने के बजाय युद्ध में खुद को बचाने में मदद करने के लिए दिए गए हैं।

रूस अब नागरिकों पर कर रहा है हमले

स्टीफानो सनिनो ने कहा, "मुझे लगता है कि सशस्त्र आपूर्ति के बारे में ये नया घटनाक्रम सिर्फ स्थिति का अगला हिस्सा है जिसमें रूस ने युद्ध को एक अलग चरण में ले जाना शुरू किया है। रूस अब नागरिकों और शहरों पर "अंधाधुंध हमले" कर रहा है और अब सैन्य लक्ष्य नहीं बना रहा है।" उन्होंने ये भी कहा कि यूरोपीय संघ युद्ध को एक अलग चरण में नहीं ले जा रहा है। वो बस जान बचाने में मदद कर रहा है। यूक्रेन के लोग को इन बर्बर हमलों से बचाव करने सक्षम होंगे।

11 महीनों से जारी है रूस-यूक्रेन युद्ध

जर्मनी और अमेरिका ने बुधवार को घोषणा की थी कि वो यूक्रेन में उन्नत युद्धक टैंक भेजेंगे। यो कीव को युद्ध का गतिरोध को तोड़ने में मदद करने के लिए होगा क्योंकि रूसी हमला अब अपने 12वें महीने में प्रवेश कर रहा है। यूक्रेनी सैन्य कमांडरों ने कहा कि इससे वो जवाबी हमले करने में सक्षम होंगे और हताहतों की संख्या को कम होगी। साथ ही घटती गोला-बारूद की आपूर्ति को बहाल करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

भारतीय मां-बेटी की रंगोली का कमाल, सिंगापुर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

PTI नेता फवाद चौधरी की गिरफ्तारी के बाद इमरान खान ने कहा, मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.