ईरान में परमाणु संयंत्र के पास 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, रूस में भी महसूस किए गए तेज झटके
ईरान में एक परमाणु संयंत्र के पास 5.1 तीव्रता का भूकंप आया।वहीं रूस में भी आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
बुशहर/मॉस्को एजेंसियां। ईरान में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि शुक्रवार को ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र के पास 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप मध्यम था, जो काफी नुकसान पहुंचा सकता था।बुशहर के पूर्व में 33 मील (53 किमी), फारस की खाड़ी पर ईरान के दक्षिणी तट पर यह परमाणु संयंत्र केंद्रित है।
रूस में भूकंप के तेज झटके
रूस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, गुरुवार को रूस में भूकंप के तेज झटके आए है।रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण(यूएसजीएस) ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार 5 बजकर 13 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र, रूसी शहर पलाना से लगभग 74 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 14 किलोमीटर की उथली गहराई पर स्थित था।
भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की ख़बर नहीं है। भूकंप के कारण किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, इसके अलावा किसी जान-माल के नुकसान की भी कोई जानकारी नहीं है।