Earthquake in Russia: रूस में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता
Earthquake in Russia रूस के सेवेरो-कुरिल्स्क शहर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 तीव्रता मापी गई। भूकंप से किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।
मॉस्को, एएनआइ। Earthquake in Russia: संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (United States Geological Survey) के अनुसार, रविवार को रूस के सेवेरो-कुरिल्स्क शहर (Severo-Kurilsk town) में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप की गहराई लगभग 00:14:06 (UTC+05:30) पर जमीन से 67.8 किमी नीचे थी।
भूकंप का केंद्र 49.401 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 155.606 डिग्री पश्चिम देशांतर पर निर्धारित किया गया था। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें: Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला तुर्की, 50 लोग हुए घायल, 5.9 रही तीव्रता
सखालिन ओब्लास्ट, रूस के उत्तरी कुरील द्वीपों में, सेवरो-कुरिल्स्क एक शहर और सेवरो-कुरिल्स्की जिले का प्रशासनिक केंद्र है।
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 268, लैंडस्लाइड के कारण बद से बदतर हुए हालात
इंडोनेशिया में 250 से अधिक लोगों की मौत
बता दें, इससे पहले इंडोनेशनिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप आने से भीषण तबाही हुई थी। इस भूकंप में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, इस दौरान 150 से अधिक लोग लापता हो गए। भूकंप की वजह से इमारतों और घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। भूकंप पश्चिमी जावा प्रांत में आया था।
तुर्की में 50 लोग घायल
तुर्की में बुधवार को सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप अंकारा से 186 किमी पश्चिम उत्तर पश्चिम में आया, जिसकी तीव्रता 5.9 तीव्रता थी। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। इस भूकंप में 50 लोग घायल हो गए। भूकंप से भवनों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। इस्तांबुल से करीब 200 किलोमीटर पूर्व में डुजसे प्रांत के गोलकाया शहर में भूकंप का केंद्र था।
ये भी पढ़ें: FTX: कैसे ताश के महल की तरह ढह गया दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज
ये भी पढ़ें: Fact Check: हिंदू लड़की के रोजा रखने पर मुस्लिम पति के पिटाई के दावे से वायरल तस्वीर पाकिस्तान की है